Home2011 (Page 398)

खून की खराबी के कारण खुजली हो जाती है| यह रोग अधिक खतरनाक नहीं है| लेकिन यदि असावधानी बरती जाती है तो यह रोग जटिल बन जाता है| इसलिए रोगी को खाने-पीने के मामले में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए|

खजूरी इतनी बातूनी थी कि जहां कहीं उसे कोई बात करने वाले मिल जाए, वह उसे ढेर सारी बातें सुनाए बिना नहीं छोड़ती थी | गांव में उसकी ढेरों सहेलियां थीं | उसका जब कभी बातें करने का मन करता तो कभी किसी के घर चली जाती, तो कभी किसी के घर |

वात-कफ ज्वर मौसम परिवर्तन तथा आहार-विहार में लापरवाही के फलस्वरूप होता है| यह ज्वर प्राय: धीरे-धीरे बढ़ता है| इसमें रोगी काफी बेचैनी महसूस करता है| मुंह से लार टपकने लगती है| वह ठीक से भोजन नहीं पचा पाता|