Home2011July (Page 13)

एक बार अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन नगर की स्थिति का जायजा लेने के लिए निकले। रास्ते में एक जगह भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। वह कुछ देर के लिए वहीं रुक गए और वहां चल रहे कार्य को गौर से देखने लगे। कुछ देर में उन्होंने देखा कि कई मजदूर एक बड़ा-सा पत्थर उठा कर इमारत पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। किंतु पत्थर बहुत ही भारी था, इसलिए वह इतने मजदूरों के उठाने पर भी उठ नहीं आ रहा था।

प्राचीन काल में गुलिक नामक एक व्याध था| वह बड़ा क्रूर था| वह पराये धन को हड़पने में सदा तत्पर रहता था| धन के लिए प्राणियों की, मनुष्यों की हत्या करने में भी उसके मन में हिचक न थी| वह सदा इसी अवसर की प्रतीक्षा में रहता था कि पराई स्त्रियों का अपहरण कर लूँ, कपटपूर्वक धन हरण कर लूँ, पशु-प्राणियों की हत्या कर दूँ|