Homeसिक्ख गुरु साहिबानश्री गुरु राम दास जीश्री गुरु राम दास जी - साखियाँसिक्खों को उपदेश देना – साखी श्री गुरु राम दास जी

सिक्खों को उपदेश देना – साखी श्री गुरु राम दास जी

सिक्खों को उपदेश देना

एक दिन गुरु जी का दीवान लगा था| सारी सिक्ख संगत बैठकर गुरु जी का उपदेश सुन रही थी|

“सिक्खों को उपदेश देना – साखी श्री गुरु राम दास जी” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

गुरु जी कहने लगे – हे प्यारे सिक्खों! यह मानव जन्म दुर्लभ है| यह बार-बार प्राप्त नहीं होना| इसलिए समय रहते इन स्वांसो की कदर की जाए| बीता समय कभी वापस नहीं आता| मन के सारे विकारों को दूर करो| गुरु के उपदेश को सुनो| उपदेश को सुनकर उसका पालन करो| हरि-परमात्मा के नाम का स्मरण करो| इसकी याद को मन में सदैव बसाई रखो| इसके रंग में रंगकर, नाम स्मरण करके जीवन का मोल डालो| मानव जीवन बहुत अमूल्य है|

गुरु जी के ऐसे वचन सुनकर सिक्ख संगत धन्य हो गई|

 

Khalsa Store

Click the button below to view and buy over 4000 exciting ‘KHALSA’ products

4000+ Products