सेवा का महत्व – साखी श्री गुरु राम दास जी

सेवा का महत्व

एक दिन सत्संग दीवान की समाप्ति के पश्चात सिक्ख इकट्ठे होकर गुरु जी के पास आए| वे कहने लगे कि महाराज! हमारा जन्म किस प्रकार सफल हो सकता है, कोई उपदेश दें|

“सेवा का महत्व – साखी श्री गुरु राम दास जी” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

गुरु जी ने कहा – यदि कोई अपनी अन्तिम समय गति चाहता है तो उसे अपने अहम भाव को त्याग करके तन-मन से संगत की सेवा करनी चाहिए| कलयुग में सत्य का संग व सेवा का अधिक महत्व है| जप करने, तप करने व अन्य किसी नेम धर्म का समय नहीं है| सबकी सेवा करना ही उत्तम कर्म है| सेवा के बिना भक्ति सम्भव नहीं| भक्ति के बिना ज्ञान हासिल नहीं हो सकता| इसलिए सेवा सभी शुभ कार्यों का मूल है| अपनी शक्ति अनुसार (यथाशक्ति) भोजन तैयार करके संगत को खिलाना, जल सेवा, पंखा फेरना, सिक्खी संगत के विश्राम के लिए सुन्दर मन्दिर बनाना व बिना किसी हंकए के सेवा करना ही सबसे उत्तम है| श्रद्धापूर्वक व प्रेम सहित की सेवा ही मानव-मात्र के लिए कल्याणकारी है|

गुरु के सिक्खों की सेवा करने से सब फल प्राप्त होते है| ये सिक्ख संत हँस के समान होते है| गुरु जी का यह उपदेश सुनकर सिक्खों ने गुरु जी को नमस्कार की व सेवा करने जुट गए| अब उन्हें सेवा का सही भाव समझ आ चुका था|

 

Khalsa Store

Click the button below to view and buy over 4000 exciting ‘KHALSA’ products

4000+ Products