HomePosts Tagged "शिक्षाप्रद कथाएँ" (Page 98)

एक फकीर था | वह जंगल में घास-फूस की कुटिया बनाकर रहता था| उसे एक विद्या आती थी, वह पीतल को सोना बना देता था, लेकिन इस विद्या का प्रयोग वह तभी करता था, जब उसे उसकी बहुत जरूरत होती थी और वह भी गरीबों के फायदे के लिए|

एक राजमहल के पिछवाड़े में एक बहुत बड़ा सरोवर था| उसमे अनेक सुनहरे हंस रहते थे| प्रत्येक हंस छह मास बाद सोने का एक पँख सरोवर के तट पर छोड़ देता था, जिसे राजा के सेवक उठा ले जाते थे|

तीनों लोकों में राधा की स्तुति से देवर्षि नारद खीझ गए थे। उनकी शिकायत थी कि वह तो कृष्ण से अथाह प्रेम करते हैं फिर उनका नाम कोई क्यों नहीं लेता, हर भक्त ‘राधे-राधे’ क्यों करता रहता है। वह अपनी यह व्यथा लेकर श्रीकृष्ण के पास पहुंचे।

यह उन दिनों की बात है, जब चंपारन में किसानों का सत्याग्रह चल रहा था| गांधीजी की उस सेना में सभी प्रकार के सैनिक थे| जिसमें आत्मिक बल था, वे उस लड़ाई में शामिल हो सकते थे| सत्याग्रहियों में कुष्ठ रोग से पीड़ित एक खेतिहर मजदूर भी था उसके शरीर में घाव थे| वह उन पर कपड़ा लपेटकर चलता था| एक दिन शाम को सत्याग्रही अपनी छावनी को लौट रहे थे, पर उस बेचारे कुष्ठी से चला नहीं जा रहा था| उसके पैरों पर बंधे कपड़े कहीं गिर गए थे | घावों से खून बह रहा था| सब लोग आश्रम में पहुंच गए| बस एक वही व्यक्ति रह गया|

शिबि अपनी त्याग बुद्धि के लिए बहुत प्रसिद्ध थे। उनकी त्याग भावना तात्कालिक और अस्थायी है या उनके स्वभाव का स्थायी गुण, इसकी परीक्षा करने के लिए इंद्र और अग्नि ने एक योजना बनायी।

यह एक पौराणिक कथा है। कुबेर तीनों लोकों में सबसे धनी थे। एक दिन उन्होंने सोचा कि हमारे पास इतनी संपत्ति है, लेकिन कम ही लोगों को इसकी जानकारी है। इसलिए उन्होंने अपनी संपत्ति का प्रदर्शन करने के लिए एक भव्य भोज का आयोजन करने की बात सोची। उस में तीनों लोकों के सभी देवताओं को आमंत्रित किया गया।

किसी नगर में एक आदमी रहता था| उसने परदेश के साथ व्यापार किया| मेहनत फली, कमाई हुई और उसकी गिनती सेठों में होने लगी| महल जैसी हवेली बन गई| वैभव और बड़े परिवार के बीच उसकी जवानी बड़े आनंद से बीतने लगी|