HomePosts Tagged "शिक्षाप्रद कथाएँ" (Page 69)

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी का चन्द्र अपनी ज्योत्स्ना से धरती को शीतलता प्रदान कर रहा था| वह विणा लेकर भक्ति गीत गाते हुए एकान्त अरण्य में स्थित मन्दिर की ओर चल पड़ा|

राजस्थान में राणा प्रताप के अतिरिक्त रघुपति सिंह ही एकमात्र ऐसा सैनिक था जो अकबर के सामने घुटने टेकने के लिए तैयार नहीं था। अपने परिवार से दूर वह राणा प्रताप की सहायता करता रहता था। उसके घर पर पहरा बैठा दिया गया, लेकिन वह घर आता ही नहीं था। उसके गुप्तचर ही उसे घर का समाचार दे दिया करते।

अत्रिवंश में उत्पन्न एक मुनि थे, जो संयमन नाम से विख्यात थे| उनकी वेदाभ्यास में बड़ी रूचि थी| वे प्रातः, मध्यान्ह तथा सांय-त्रिकाल स्नान-संध्या करते हुए तपस्या करते थे|

एक वृद्ध व्यक्ति युवकों को पेड़ पर चढ़ने व उतरने की कला सिखाया करता था। वह ऊंचे से ऊंचे पेड़ों पर चढ़ना-उतरना इस हुनर के साथ सिखाता था कि युवक इस कार्य में अति निपुण हो जाते थे। यह कला उन्हें खेती में काम आती थी और अनेक बार जंगली जानवरों से आत्मरक्षार्थ भी। वृद्ध इस कला को गहराई से जानता था।

प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री एवं न्यायशास्त्री सर डॉ० आशुतोष मुखर्जी की 125वी जयंती जुलाई, 1989 में सारे देश में मनाई गई थी| डॉ० आशुतोष कितने अधिक साहसी, दृढ़ निश्चयी और राष्ट्रवादी भावना के प्रतीक थे, यह तथ्य इस घटना से प्रमाणित होता है- एक बार अदालत में देर हो जाने पर सांझ के समय डॉ० आशुतोष रेल द्वारा यात्रा कर रहे थे| वह बहुत अधिक थके हुए थे|