Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभमुन्नका के 7 स्वास्थ्य लाभ – 7 Health Benefits of Raisins

मुन्नका के 7 स्वास्थ्य लाभ – 7 Health Benefits of Raisins

मुन्नका के 7 स्वास्थ्य लाभ - 7 Health Benefits of Raisins

बड़े अंगूर ही सूखकर मुनक्कों का रूप धारण कर लेते हैं| इसकी तासीर, तर व गर्म है| इसके प्रयोग से शारीरिक-क्षीणता दूर होती है, रक्त व शक्ति उत्पन्न होती है| फेफड़ों को बल मिलता है, दुर्बल रोगियों के लिए यह अमृत-तुल्य है| यह पाचन-शक्ति को बढ़ाने में अद्वितीय है| यौन-शक्ति को बढ़ाने में भी यह सहायक होते हैं| हृदय के लिए अत्यंत बलवर्धक हैं| नेत्रों की ज्योति भी इनसे बढ़ जाती है| अर्थात् इसके प्रयोग से रस, रक्त आदि धातुओं का संवर्धन होता है| निम्न उपचारों में इसका बहुत अधिक उपयोग है|

मुन्नका के 7 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. खांसी, नजला

खांसी, नजला और जुकाम में मुनक्का लाभप्रद है|


2. जुकाम

जुकाम बार-बार लगता हो, ठीक ही न होता हो तो 11 मुनक्का, 11 काली मिर्च, 5 बादाम भिगो कर छिल लें| फिर इन सबको पीसकर 25 ग्राम मक्खन में मिला कर रात को सोते समय खाएं| प्रात: दूध में दो पीपल, 10 काली मिर्च, सौंठ डालकर उबाला हुआ दूध पिएं| यह कई महीने करें| जुकाम स्थाई रूप से ठीक हो जाएगा|


3. वीर्य-वृद्धि

रक्त और वीर्य वृद्धि के लिए पहले 60 ग्राम मुनक्का धोकर भिगो दें और फिर बारह घण्टे बाद इनको खाएं| भीगे हुए मुनक्के पेट के रोगों को दूर कर रक्त और वीर्य बढ़ाते हैं| मुनक्का धीरे-धीरे बढ़ा कर दो सौ ग्राम तक ले सकते हैं| वर्ष में इस तरह तीन-चार किलो मुनक्का खाना बहुत लाभदायक है|


4. भूख

मुनक्का, नमक, काली मिर्च सबको मिला कर गर्म करके खाने से भूख बढ़ती है| पुराने बुखार में जब भूख नहीं लगती हो तो यह प्रयोग विशेष लाभदायक है|


5. यक्ष्मा

(टी.बी.) मुनक्का, पीपल, देशी शक्कर समान भाग पीस कर एक चम्मच सुबह-शाम खाने से यक्ष्मा, श्वास खांसी दूर होती है|


6. चेचक

चेचक के रोगी को दिन में कई बार दो-दो मुनक्का या किशमिश खिलाने से लाभ होता है|


7. चक्कर आना

20 ग्राम मुनक्का घी में सेक कर सैंधा नमक डालकर खाने से चक्कर आना बन्द हो जाता है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products
इमली के
दूध के 29