अन्नानस के 6 स्वास्थ्य लाभ – 6 Health Benefits of Pineapple

अनानास का फल बहुत स्वादिष्ट होता है | इसके कच्चे फल का स्वाद खट्टा तथा पके फल का स्वाद मीठा होता है । इसके फल में थाइमिन,राइबोफ्लेविन,सुक्रोस,ग्लूकोस,कैफीक अम्ल,सिट्रिक अम्ल,कार्बोहाईड्रेट तथा प्रोटीन पाया जाता है| गर्मी के मौसम में जूस पीने के अपने फायदे हैं। अगर आप भी जूस पीना पसंद करते हैं, तो इस बार पाइनेपल यानि अनानास का जूस लीजिए। अनानास का जूस पीने के यह कीमती फायदे जानकर आप इसे पिए बगैर नहीं रह सकेंगे।
अन्नानस के 6 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:
1. गले की सूजन
अन्नानस खाने से गले की सूजन शीघ्र दूर हो जाती है|
2. सूजन
यदि शरीर की सूजन के साथ पेशाब कम आता हो, एल्युमिन भी पेशाब में जाता हो, यकृत बढ़ गया हो, मंदाग्नि हो, चेहरे पर आंखों के आसपास भी सूजन हो, तो नित्य पका हुआ अनन्नास खाएं और भोजन न करके केवल दूध पर रहें| कुछ ही सप्ताहों में रोग दूर हो जाएगा|
3. फुंसियां
अनन्नास का गूदा फुंसियों पर लगाने से लाभ होता है| इसके साथ यदि रस भी पिया जाए, तो लाभ और ही शीघ्र हो जाता है|
4. घबराहट
अनन्नास का रस घबराहट को दूर करता है| प्यास कम करता है, शरीर को पुष्ट कर तरावट देता है| दिल और दिमाग को ताकत देता है| गर्मी की प्यास को मारता है|
5. पाचन
खाली पेट अनन्नास खाने से पाचन-शक्ति बढ़ती है| पेट की गर्मी दूर होती है और पेशाब खुलकर आता है| पथरी रोग में भी इससे लाभ होता है|
6. पेट में कांच या काँटा
पके अनन्नास के छिले हुए टुकड़ों पर काली मिर्च और सेंधा नमक लगाकर खाने से किसी भी तरह से पेट में गया हुआ कांच, काँटा या बाल पेट में ही गल जाता है|
NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)