Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभजायफल के 7 स्वास्थ्य लाभ – 7 Health Benefits of Nutmeg

जायफल के 7 स्वास्थ्य लाभ – 7 Health Benefits of Nutmeg

जायफल को औषधियों की पिटारी कहा जाता है| इसमें अफीम की तरह तत्त्व होता है| इसका स्वाद कसैला होता है| इसको गुड़ के साथ खाने पर ऐंठन, मरोड़, पेट दर्द आदि से छुटकारा मिलता है|

“जायफल के 7 स्वास्थ्य लाभ” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Health Benefits of Nutmeg Listen Audio

इसके सेवन से नींद आराम से आ जाती है| यह पाचन क्रिया सुधारता है| बच्चों के सूखा रोग तथा खांसी में बहुत लाभ पहुंचाता है| आइए, कसैले स्वाद वाले जायफल के विषय में हम भी औषधीय जानकारी प्राप्त करें –

जायफल के 7 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. दस्त

जायफल को पानी में घिसकर दिनभर में तीन-चार बार पीने से दस्त बंद हो जाते हैं|


2. वायु विकार

जायफल को नीबू के रस में घिसकर चाटने से पेट की गैस निकल जाती है तथा पेट हल्का हो जाता है|


3. कमर का दर्द

एक जायफल को कूट-पीसकर कपड़छन कर लें| फिर उसे तिली के तेल में डालकर पकाएं| अब इसे छानकर दिन में तीन बार कमर की मालिश करें| साथ ही ठंडी चीजों को न खाएं| तख्त पर सोएं|


4. नींद न आना

जायफल को पानी घिसकर पलकों पर लेप लगाएं| नींद अच्छी आएगी| एक जायफल का चूर्ण करके उसकी चार पुड़िया बनाएं| एक पुड़िया पानी के साथ रात को सेवन करें| आराम की नींद आएगी|


5. बवासीर

जायफल को देशी घी में भूनकर महीन पीस लें| अब इसमें थोड़ी-सी देशी खांड़ मिलाएं| एक चम्मच चूर्ण प्रतिदिन सुबह के समय गुनगुने पानी से सेवन करें| कुछ दिनों के नियमित उपयोग से बवासीर चली जाएगी|


6. मुंहासे

दूध में जायफल को घिसकर मुंहासों पर लेप के रूप में लगाएं |


7. उल्टी

दो रत्ती जायफल का चूर्ण पानी से लेने पर उल्टियां रुक जाती हैं|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products
आक के 17 स