Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभहर्र के 9 स्वास्थ्य लाभ – 9 Health Benefits of Myrobalan

हर्र के 9 स्वास्थ्य लाभ – 9 Health Benefits of Myrobalan

हर्र के नाम से सभी परिचित हैं| इसे हरड़ भी कहते हैं| इसमें इतने गुण हैं कि हमारे पूर्वजों और वैद्यों ने इसके अनेक नाम रख दिए हैं, जैसे – विजया, रोहिणी, जीवन्ती, कल्याणी, पूतना, हरीतिकी आदि|

“हर्र के 9 स्वास्थ्य लाभ” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Health Benefits of Myrobalan Listen Audio

यह रोगों को हर लेती है, इसलिए यह हरड़ या हरीतिकी है| वृद्धों की काया का कल्याण करती है, इसलिए यह जीवन्ती है| यह हर्र जितनी नई होती है, उतनी ही अधिक गुणकारी होती है| इसका प्रयोग त्रिफला (हर्र, बहेड़ा, आंवला) के साथ भी किया जाता है| यह पहाड़ों पर बड़ी मात्रा में पाई जाती है|

हर्र कई प्रकार की होती है – पूतना हर्र, अमला हर्र, चेतकी हर्र, रोहिणी हर्र, अमृता हर्र आदि| यह पेट के रोगों के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती है| यद्यपि यह स्वाद में कसैली होती है किन्तु गुणों की खान है| यह बल, बुद्धि, प्रकार देने वाली, संग्रहणी रोग को नष्ट करने वाली, पेट में समस्त रोगों को हरण करने वाली, वात, कफ, पित्त नाशक और रसायनी कही गई है| विभिन्न रोगों में इसके औषधीय उपयोग इस प्रकार हैं –

 

हर्र के 9 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. कब्ज

कब्ज तोड़ने के लिए हर्र का उपयोग घर-घर में किया जाता है| हर्र को पीसकर चूर्ण बना लीजिए| रात को दो चुटकी चूर्ण में जरा-सी हींग तथा एक चुटकी काला नमक मिलाकर प्रयोग कीजिए| सुबह शौच साफ आएगा|


2. वायु विकार

मंदाग्नि के कारण पेट में वायु विकार उत्पन्न होता है| दो दाने हर्र लेकर तवे पर घी में भून लें| फिर उनको पीड डालें| इस चूर्ण को शहद या ताजे पानी के साथ सोने से पूर्व सेवन करें| दो-तीन दिनों तक नियमित रूप से इसका सेवन करने पर पेट की वायु शान्त हो जाएगी|


3. शीतपित्त

दो हर्र का चूर्ण शहद के साथ सुबह-शाम सेवन करें| यह शरीर के ददोरों, पित्त तथा खुजली को दूर करेगी|


4. मन्दाग्नि

दो चुटकी हर्र का चूर्ण सेंधा नमक के साथ लेने से पेट की अग्नि प्रदीप्त होगी| यह पाचन क्रिया सुधार कर भोजन में रुचि उत्पन्न करेगी|


5. उलटी

एक हर्र का चूर्ण शहद के साथ चाटें| उल्टियां बंद हो जाएंगी|


6. पीलिया

6 ग्राम हर्र का चूर्ण गुड़ के साथ सेवन करने पर पीलिया रोग नष्ट हो जाता है| इसके उपयोग के बाद गन्ने का रस भी पीना चाहिए|


7. खांसी

हर्र, कालीमिर्च, पीपल और मुलहठी – सभी बराबर की मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें| 3-3 ग्राम चूर्ण सुबह-शाम शहद के साथ सेवन करें| इससे खांसी में काफी लाभ होता है|


8. आंखों की सूजन

हर्र को पानी में घिसकर पलकों पर लेप करने से आंखों की सूजन जाती रहती है|


9. घाव भरना

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products