Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभअमरुद के 18 स्वास्थ्य लाभ – 18 Health Benefits of Guava

अमरुद के 18 स्वास्थ्य लाभ – 18 Health Benefits of Guava

अमरुद के 18 स्वास्थ्य लाभ - 18 Health Benefits of Guava

अमरूद हमारे देश का एक प्रमुख फल है| इसके अंदर सौकड़ों की संख्या में छोटे-छोटे बीज होते हैं| अमरूद मीठा और स्वादिष्ट फल होने के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरा हुआ है। सर्दियों में अमरूद खाने के फायदे ही फायदे हैं। दंत रोगों के लिए अमरूद रामबाण साबित होता है। अमरूद के पत्तों को चबाने से दांतों के कीड़ा और दांतों से सम्बंधित रोग भी दूर हो जाते हैं। इसके अलावा भी ये कई औषधीय गुणो के लिए जाना जाता है।

अमरुद के 18 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. पेट-दर्द

अमरूद की कोमल पत्तियां पीसकर और पानी में मिलाकर पीने से दर्द में शीघ्र आराम हो जाता है|


2. दंत पीड़ा

अमरूद के पत्तों को चबाने से दांतों की पीड़ा दूर होती है| मसूड़ों में दर्द, सूजन, दांतों में दर्द होने पर अमरूद के पत्तों को उबालकर कुल्ला करें|


3. दस्त

अमरूद की कोमल पत्तियां उबालकर पीने से पुराने दस्त ठीक हो जाते हैं| दस्तों में आंव आती हो, आंतों में सूजन आ जाए, तो दो-तीन महीने तक नित्य अमरूद खाने से लाभ हो जाता है|


4. आंतों में घाव

अमरूद में टेनिक एसिड होता है, जिसका मुख्य कार्य है, घाव भरना| अत: अमरूद से आंतों के घाव भर जाते हैं| वे स्वस्थ होती हैं|


5. हाजमा

अपच, अग्निमांद्य और अफारा के लिए अमरूद उत्तम औषधि है| इस रोग से पीड़ित व्यक्तियों को अढ़ाई सौ ग्राम अमरूद नित्य खाते रहने से लाभ होता है|


6. कब्ज

अमरूद खाने से आंतें में तरावट आती है और कब्ज दूर होता है| इसे भोजन से पहले खाना चाहिए, क्योंकि भोजन के बाद अमरूद कब्ज करता है|

कब्ज वालों को नाश्ते में नित्य सुबह और शाम अमरूद खाना चाहिए|

पाचन-शक्ति बढ़ाने के लिए अमरूद को सैंधा नमक के साथ खाना चाहिए|

अढ़ाई सौ ग्राम अमरूद खाकर, ऊपर से गर्म दूध पीने से कब्ज सदा के लिए दूर हो जाता है|


7. उन्माद

सुबह और शाम एक पाव के लगभग अमरूद खाने से उन्माद में लाभ होता है| नमक, काली मिर्च और नींबू डालकर खाने से अमरूद अधिक लाभ पहुंचाता है| इससे मांसपेशियों को शक्ति मिलती है और मानसिक चिंताएं भी दूर होती हैं|


8. खुजली, फोड़े और फुंसी

खुजली होने पर प्रतिदिन अमरूद खाएं| इससे पेट साफ होगा| बढ़ी हुई गर्मी दूर होगी| रक्त साफ होगा और फोड़े, फुंसी, खुजली सभी में लाभ होगा|


9. बवासीर

नित्य अमरूद खाने से बवासीर के मस्से दूर होते हैं| भूखे पेट अमरूद खाएं और मल-त्याग करते समय बाएं पैर पर जोर देकर बैठें| इस क्रिया से मस्से नहीं होते और शौच साफ आता है|


10. काली खांसी

गर्म रेट या राख में सेंक कर अमरूद खाने से काली खांसी को आराम होता है| छोटे बच्चों को अमरूद पीसकर घोलकर पिलाना चाहिए| कफयुक्त खांसी को भी इससे लाभ होता है|


11. सर्दी-जुकाम

केवल तीन दिन अमरूद खाने से ही लाभ हो जाता है|


12. गुदा का निकलना

अमरूद के पत्तों को पीसकर इसकी लुगदी मलद्वार पर बांधने से गुदा का बाहर निकलना बंद हो जाता है|


13. भांग क नशा

अमरूद के पत्तों का रस पीने से भांग का नशा उतर जाता है|


14. मलेरिया

में अमरूद बहुत अच्छा काम करता है| इसके रोगी को अमरूद अवश्य खिलाना चाहिए|


15. पित्त

अमरूद के बीजों को गुलाबफल और मिश्री में मिलाकर पीने से शांति मिल जाती है|


16. उदरशूल

अमरूद-वृक्ष के पत्तों को छानकर पीने से उदरशूल दूर होता है|


17. मुंह के छाले

अमरूद के पत्तों का कत्थे के साथ पान की तरह चबाकर खाने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं|


18. कालरा

अमरूद की छाल को क्वाथ पीने से कालरा (हैजा) के प्रारंभिकावस्था में लाभ होता है| इसका प्रयोग वमन और दस्तों की क्रिया को भी बंद कर देता है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products