Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभछुआरा के 9 स्वास्थ्य लाभ – 9 Health Benefits of Dates

छुआरा के 9 स्वास्थ्य लाभ – 9 Health Benefits of Dates

छुआरा के 9 स्वास्थ्य लाभ - 9 Health Benefits of Dates

यह अत्यन्त तृप्तिदायक, शीतल एवं शहद जितना मीठा होता है| यह बहुत अधिक शक्तिवर्धक और वीर्यवर्धक होता है तथा हृदय के लिए परम हितकारी है| इसका सेवन क्षयरोग में लाभकारी है| रक्तवर्धक होने के साथ-साथ इसमें सभी पौष्टिक तत्त्व विद्यमान रहते हैं| जो शरीर के विकास के लिए परमापयोगी हैं| ये शुक्राणु एवं डिम्बवर्धक हैं तथा मांसपेशियों की शिथिलता को दूर करने में उपयोगी हैं| कामशक्ति व यौनशक्ति को बढ़ाने में अद्वितीय हैं| इनके नित्य सेवन से शरीर हृष्ट-पुष्ट बनता है| चार से अधिक छुआरे एक बार में नहीं खाने चाहिए, वरना ये गर्मी करते हैं| दूध में भिगोकर छुआरा खाने से इसके पौष्टिक गुण बढ़ जाते हैं|

छुआरा के 9 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. अल्प स्खलन

शीघ्रपतन और पतले वीर्य वालों को 2 छुआरे प्रात: नित्य खाने चाहिए|


2. अवरोधक

छुआरा अवरोधक अर्थात् बाहर निकलने वाली चीज को रोकता है, जैसे दस्त, वीर्य, आंसू, पसीना, लार सबको रोकने में समर्थ है|


3. शक्तिदायक

छुआरे में कैलशियम बहुत मिलती है| छुआरे खा कर ऊपर से गर्म दूध पिएं| इससे कैल्शियम की कमी से होने वाली रोग, हड्डियों की कमजोरी, दांतों का गलना ठीक होंगे| स्वास्थ्य ठीक रहेगा|


4. मूत्र रोग

बच्चे बिस्तर में पेशाब करते हों तो नित्य रात को कुछ दिन 2 छुआरे खिलाएं| बूढ़े आदमी बार-बार पेशाब जाते हों तो नित्य छुआरे खिलाएं| पेशाब बार-बार होने से दिन में दो बार छुआरे खाएं, रात को छुआरा खाकर दूध पिएं|


5. स्वर

सोते समय एक छुआरा दूध में उबाल कर लें| इसे लेने के दो घंटे बाद तक पानी न पिएं| इससे तीखी, भोंडी, आवाज साफ हो जाएगी|


6. कब्ज

सुबह, शाम तीन छुआरे खा कर गर्म पानी पिएं| छुआरे सख्त होने से खाना सम्भव न हो तो दूध में उबाल कर ले सकते हैं| छुआरे नित्य खाते रहने से बवासीर, स्नायुविक दौर्बल्य तथा रक्त-संचरण ठीक होगा|

प्रात: 2 छुआरे पानी में भिगो दें| रात को इन्हें चबा-चबा कर खाएं| भोजन कम करें या रात को 2 छुआरे दूध में उबाल कर भी ले सकते हैं| इससे कब्ज दूर होगा|


7. श्वास

छुआरा गर्म है| फेफड़ों और छाती को बल देता है| कफ व सर्दी में लाभदायक है| पथरी, लकवा, पीठ-दर्द में छुआरा लाभदायक है, मासिक धर्म खोलता है|


8. गुहेरी

गुहेरी पर छुआरे की गुठली को पानी में घिसकर लगाने से आराम होता है|


9. मोटापा

छुआरा रक्त बनाता है| बल देता है| शरीर को मोटा करता है| दूध में 2 छुआरे उबाल कर खाने से मांस, बल, वीर्य बढ़ता है| बच्चों के लिए छुआरा दूध में भिगो दें, जब फूल जाये तो पीसकर छानकर पिलायें|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products
गुड़ के 13