Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभधनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ – 8 Health Benefits of Coriander

धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ – 8 Health Benefits of Coriander

प्रत्येक घर में धनिया को मसाले के एक अंग के रूप में प्रयोग किया जाता है|इसकी तासीर ठंडी होती है| लेकिन इसमें इतने गुण हैं कि यह शरीर के अंग-प्रत्यंग को शक्ति प्रदान करता है|

“धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Health Benefits of Coriander Listen Audio

हरा धनिया चटनी के रूप में काम आता है| यह पित्त जनित दाह को शान्त करता है| इसके सेवन से तृषा, ज्वर, कब्ज, बवासीर, मन्दाग्नि आदि रोग नष्ट होते हैं| आइए, धनिया की चिकित्सीय उपयोगिता के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त करें –

 

धनिया के 8 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. पेट का दर्द

धनिया का चूर्ण एक चम्मच की मात्रा में गुलाबजल और मिश्री के साथ लेने से पेट दर्द में तत्काल शान्ति मिलती है|

धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ - पेट का दर्द


2. कब्ज

हरा धनिया में टमाटर, कालीमिर्च, जीरा तथा काला नमक मिलाकर चटनी खाने से कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है|

धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ - कब्ज


3. लू लगना

धनिया, भुना जीरा तथा काला नमक – तीनों की चटनी बनाकर एक गिलास पानी में घोलकर पी जाएं| लू पास आने से डरेगी|

धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ - लू लगना


4. सामान्य ज्वर

सूखा धनिया तथा सोंठ – दोनों को समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें| 6 ग्राम चूर्ण सुबह और 6 ग्राम शाम को सेवन करें| ऊपर से गाय का दूध पी लें| सामान्य ज्वर तत्काल उतर जाएगा|

धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ - सामान्य ज्वर


5. पेशाब में जलन

सूखा धनिया 10 ग्राम और आंवला 15 ग्राम – दोनों को महीन पीस लें| फिर एक चम्मच चूर्ण को बेल के शरबत के साथ सेवन करें| कुछ ही दिनों में पेशाब की जलन खत्म हो जाएगी|

धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ - पेशाब में जलन


6. आंख दु:खना

रात को शुद्ध पानी में 20 ग्राम सूखा धनिया भिगो दें| सुबह इस पानी को छानकर ड्रापर से आंखों में डालें|

धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ - आंख दु:खना


7. सूखी खांसी

आधा चम्मच सूखा धनिया, आधा चम्मच पिसी हुई सोंठ, चार दाने कालीमिर्च और जरा-सा सेंध नमक – सबको खरल करके शहद के साथ सुबह-शाम चाटें| सूखी खांसी ठीक हो जाएगी|

धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ - सूखी खांसी


8. बवासीर

थोड़े-से हरे धनिये को पीसकर एक गिलास पानी में घोल लें| इस पानी से गुदा को बार-बार धोएं| यह बवासीर के मस्सों को सुखा देता है|

धनिया के 8 स्वास्थ्य लाभ - बवासीर

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products