Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभमौसम्मी के 7 स्वास्थ्य लाभ – 7 Health Benefits of Citrus limetta

मौसम्मी के 7 स्वास्थ्य लाभ – 7 Health Benefits of Citrus limetta

मौसम्मी के 7 स्वास्थ्य लाभ - 7 Health Benefits of Citrus limetta

यह नींबू जाति का ही फल है परन्तु नींबू से अनेक गुना लाभदायक है। मौसमी का जूस हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है| इसमें विटामिन सी और पोटेशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं|

मौसम्मी के 7 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. शक्तिवर्धक

मौसम्मी अथवा उसका रस, मस्तिष्क और यकृत को शक्ति तथा स्फूर्ति देता है| इसका रस खाये हुए भोजन को शरीरांश बनाने में सहायता करता है|

जटिल रोगों तथा ज्वर में इसका रस सेवन करने से रोगी दुर्बल नहीं होने पाता है| रोगी के शरीर से रोगों का विषैला पदार्थ निकल जाता है तथा स्वस्थ होने में सहायता मिलती है|

मौसम्मी का रस कई दिन तक पीते रहने से दस्त प्राकृतिक रूप-से आने लगता है|

कब्ज, सिर-दर्द, काम करने में मन न लगना, थोड़ा काम करने से ही थक जाना, रात में नींद न आना आदि कष्ट सहज की दूर हो जाते है| नवीन स्फूर्ति और शक्ति आ जाती है| शिशुओं को मौसमी का रस दूध में मिलाकर पिलाना चाहिए|


2. रक्तशोधक

मौसमी का रस रक्तशोधक है, अत: चर्म रोगों में विशेष लाभकारी है|


3. गर्भावस्था

मौसम्मी में कैलशियम अधिक मात्रा में होता है| गर्भवती स्त्रियों और गर्भाशय में पल रहे बच्चे को शक्ति प्रदान करने के लिए पौष्टिक रस का सेवन करना चाहिए|


4. हृदय रोग

मौसम्मी के निरंतर प्रयोग से रक्त-वाहिनियां कोमल और लचकीली हो जाती हैं| उनमें एकत्रित कोलेस्ट्रोल (एक विषैला पदार्थ जो हृदय को फेल करने में समक्ष और रक्त-प्रवाह में बाधा डालता है) शरीर से निकल जाता है| शरीर में ताजा रक्त, विटामिन और आवश्यक खनिज लवन पहुंचा देता है| हृदय और रक्त-संस्थान, रक्त-वाहिनियों और कैपलरीज को शक्तिशाली बनाने में मौसम्मी और उसका रस सर्वोत्तम है|


5. टाइफाइड

इसे ‘आंत्र-ज्वर’ भी कहते हैं| मौसम्मी प्यास और ज्वर की तेजी को कम करने में सहयोग प्रदान करती है|


6. जुकाम

जिन लोगों को बार-बार सर्दी, जुकाम लग जाता है, वो थोड़े समय तक मौसम्मी का रस पीकर, इससे स्थाई रूप-से बच सकते हैं| मौसम्मी के रस को हल्का-सा गर्म करके पांच बूंद अदरक का रस मिलाकर पीना अधिक गुणकारी साबित होगा|


7. दमा-खांसी

मौसम्मी के रस में, रस का आधा भाग गर्म पानी, जीरा और सोंठ मिलाकर पीने से तुरंत लाभ होता है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products
तिल के 18