Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभदालचीनी के 8 स्वास्थ्य लाभ – 8 Health Benefits of Cinnamon

दालचीनी के 8 स्वास्थ्य लाभ – 8 Health Benefits of Cinnamon

दालचीनी के 8 स्वास्थ्य लाभ - 8 Health Benefits of Cinnamon

यह मुख्यत: मसालों में प्रयुक्त होती है| अत्यंत गर्म है तथा वायु और कफ को नष्ट करके उनसे उत्पन्न होने वाले अनेक रोगों में भी उपयोगी है| यह मुंह व गले को भी शुद्ध कर देती है| इससे मूत्राशय का शोधन भी हो जाता है|

दालचीनी के 8 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. गले का रोग

गले का काग (कौआ) की वृद्धि होने पर दालचीनी बारीक पीसकर अंगूठे से प्रात: काग पर लगाएं और लार टपका दें| इससे काग-वृद्धि दूर होगी तथा खांसी भी ठीक हो जायेगी|


2. वायु पीड़ा

गैस से होने वाले पेट को दालचीनी नष्ट करती है तथा पाचन-शक्ति बढ़ाती है| दालचीनी अल्प मात्रा में ही प्रयोग करें| अधिक मात्रा में हानिकारक है|


3. दस्त

दो ग्राम पिसी हुई दालचीनी की पानी से फंकी लेने से दस्त बन्द होते हैं|

दालचीनी और कत्था समान मात्रा में पीसकर, आधा चम्मच तीन बार नित्य लेने से दस्त बन्द हो जाते हैं|


4. तुतलाना

दालचीनी चबाने से तुतलाना ठीक हो जाता है|


5. वीर्यवर्धक

दालचीनी बहुत बारीक पीस लें| चार-चार ग्राम सुबह व रात को सोते समय गर्म दूध से फंकी लें| इससे वीर्य में वृद्धि होती है, दूध पच जाता है|


6. सिर का दर्द

सिरदर्द होने पर दालचीनी को पानी में पीसकर ललाट पर लेप करने से लाभ होता है| दालचीनी, हींग प्रत्येक चौथाई चम्मच मिलाकर पीस लें| फिर एक गिलास पानी में मिलाकर उबाल कर ठंडा कर लें| फिर एक गिलास पानी में मिलाकर उबाल कर ठंडा कर लें| यह तीन चम्मच पानी, तीन बार नित्य पीने से दर्द ठीक हो जाता है|


7. इन्फ्लूएंजा

इन्फ्लूएंजा होने पर दालचीनी पांच ग्राम, दो लौंग, चौथाई चम्मच सोंठ को पीसकर एक किलो पानी में उबालें| चौथाई पानी रहने पर छानकर इस पानी के तीन हिस्से करके दिन में तीन बार पिलाएं|


8. पित्त रोग

पित्त की उलटी हों तो दालचीनी पीसकर शहद में मिलाकर चाटें|

कब्ज, अजीर्ण, दालचीनी, सौंठ, जीरा और इलायची जरा-जरा सी मिलाकर खाते रहने से लाभ होता है| इन सबको समान मात्रा में पीसकर आधा चम्मच गर्म पानी से लें|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products
नीबू के