Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभफूल गोभी के 7 स्वास्थ्य लाभ – 7 Health Benefits of Cauliflower

फूल गोभी के 7 स्वास्थ्य लाभ – 7 Health Benefits of Cauliflower

फूल गोभी के 7 स्वास्थ्य लाभ - 7 Health Benefits of Cauliflower

हमारे देश में गोभी तीन प्रकार का मिलता है – पत्ता गोभी, गांठ गोभी और फूल गोभी| किन्तु फूल गोभी का सेवन ही यहां अधिक मात्रा में किया जाता है| इसकी प्रकृति ठंडी है| यह रक्त-संचार को बढ़ाने के साथ-साथ वायु की भी वृद्धि करता है|

फूल गोभी के 7 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. गोभी के लाभ

गोभी में क्षारीय (Alkaline) तत्व होते हैं| इसमें पाया जाने वाला सल्फर और क्लोरीन का मिश्रण म्युकस, मेमरिन तथा आंतों की सफाई करता है| ये सब क्षार शरीर व रक्त को साफ करते हैं| इससे चर्म रोग, गैस, नाखून और बालों के रोग नष्ट होते हैं|

कच्ची गोभी का रस लाभ करता है| पकाने पर लाभ नहीं करता| इसका रस पीने से गैस बनती है| इससे बचने के लिए गोभी के रस में समान मात्रा में गाजर का रस मिलाकर पिलाएं| गोभी का रस पीते रहने से जोड़ों और हड्डियों का दर्द, अपच, आंखों की कमजोरी और पीलिया में लाभ करता है|


2. रक्तशोधक

गोभी में गन्धक बहुत मिलता है| गंधक खुजली, कुष्ट आदि चर्म रोगों में लाभदायक है| गोभी रक्तशोधक है| अत: इसे भाप में उबालकर खाना चाहिए| यह पानी में उबालने से गैस उत्पन्न करता है|


3. अल्सर

कोलाइटिस, कैंसर, ग्रहणी व्रण (Duodinal Ulcer) में प्रात: भूखे पेट पौन कप गोभी का रस नित्य पीते रहने से लाभ होता है|


4. कब्ज

रात को सोते समय गोभी का रस पीने से लाभ होता है|


5. उल्टी

फूल गोभी की सब्जी खाने से या कच्ची ही खाने से रक्त की उल्टी होना बन्द हो जाता है| क्षय रोगी इसे लें|


6. अर्श

बवासीर (रक्तस्त्रावी) तथा (अर्कत्स्त्रावी) यह दोनों प्रकार की बवासीर को ठीक करती है|


7. मूत्र रोग

पेशाब की जलन में फूल गोभी की सब्जी उपयोगी है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products