Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभउड़द के 11 स्वास्थ्य लाभ – 11 Health Benefits of Black Gram

उड़द के 11 स्वास्थ्य लाभ – 11 Health Benefits of Black Gram

उड़द के 11 स्वास्थ्य लाभ - 11 Health Benefits of Black Gram

उरद या उड़द एक दलहन होता है। उड़द की दाल एक अत्यंत बलवर्द्धक, पौष्टिक व सभी दालों में पोषक होती है। जिन लोगों की पाचन शक्ति प्रबल होती है, वे यदि इसका सेवन करें। उड़द का प्रयोग तमाम व्‍यंजन बनाने के काम आता है जैसे, डोसा, पापड़, वड़ा, लड्डू और दाल आदि।

उड़द के 11 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. हिचकी

साबुत उड़द जलते हुए कोयले पर डालें| इसका धुआं सूंघें| हिचकी मिट जाएगी|


2. शक्तिवर्धक

उड़द में शक्तिवर्धक गुण है| उड़द किसी भी तरह किसी भी रूप में खाएं, इससे शक्ति बढ़ेगी| उड़द गरिष्ठ होते हैं, अत: अच्छी पाचन-शक्ति वालों को ही खाने चाहिए|


3. अन्य रोग

उड़द भारी, चिकने मल-मूत्र अधिक लाने वाले, बवासीर, गठिया, लकवा और दमा में लाभदायक हैं| इसकी दाल खाएं|


4. बलवर्धक

रात को आधा छटांक उड़द की दाल भिगो दें| प्रात: इसे पीसकर दूध, मिश्री मिलाकर पिएं| यह हृदय, मस्तिष्क और वीर्य के लिए बहुत लाभदायक है| इसे अच्छी पाचन-शक्ति वाले ही सेवन करें| छिलके सहित उड़द की दाल खाने से मांस बढ़ता है| उड़द की दाल को पीसकर एक चम्मच देशी घी, आधा चम्मच शहद मिलाकर चाटें| ऊपर से मिश्री मिला हुआ दूध पिएं| इसके लगातार सेवन करते रहने से पुरुष घोड़े की तरह बलवान हो जायेंगे|


5. मर्दाना शक्ति

उड़द का एक लड्डू खाकर ऊपर से दूध पीने से वीर्य बढ़कर धातु पुष्ट होती है और रति-शक्ति बढ़ती है|


6. अर्धागघात

उड़द और सौंठ को चाय की तरह उबाल कर इनका पानी पिलाएं|


7. फोड़े

यदि फोड़े से गाढ़ी और अधिक पीब निकले तो उड़द की पुल्टिस बांधें|


8. नकसीर, सिरदर्द

उड़द की दाल भिगो कर, पीसकर ललाट पर लेप करने से नकसीर व गर्मी से हुआ सिर-दर्द ठीक हो जाता है|


9. दूध वृद्धि

उड़द की दाल में घी मिलाकर खाने से स्तनों में दूध अधिक आता है|


10. गंजापन

उड़द की दाल को उबालकर पीस लें| इसको सोते समय सिर पर लेप कर दें|


11. सफेद दाग

(Leucodema) उड़द के आटे को भिगो कर पुन: पीसकर सफेद दाग पर नित्य चार महीने तक लगाने से दाग हट जाएंगे|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products