Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभजामुन के 8 स्वास्थ्य लाभ – 8 Health Benefits of Berries or Jamun

जामुन के 8 स्वास्थ्य लाभ – 8 Health Benefits of Berries or Jamun

जामुन कई प्रकार के होते हैं| लेकिन लोगों को फरैंदा और मीठा जामुन अधिक पसंद आता है| जंगली जामुन खट्टा और छोटा होता है| जामुन का फल भारी, कसैला, मलरोधक, बादी, रूखा तथा कफ-पित्त नाशक होता है|

“जामुन के 8 स्वास्थ्य लाभ” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Health Benefits of Berries or Jamun Listen Audio

जामुन की गुठली की गिरी बहुत-सी बीमारियां दूर करने में प्रयुक्त की जाती है| जामुन की छाल कसैली, पाक में मधुर, रुचिकारक, पित्त-दाह नाशक, कृमि, अतिसार आदि बीमारियों में बहुत लाभकारी है| इस फल के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी प्राप्त करें –

 

जामुन के 8 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. पेचिश

20 ग्राम जामुन की गुठली पानी में पीस लें| फिर इसे आधा कप पानी में घोलें| अब इस पानी को सुबह-शाम पी जाएं| सादी तथा खूनी दोनों प्रकार की पेचिश दूर हो जाएगी|


2. दस्त

जामुन की तीन मुलायम पत्तियों को पीस लें| फिर उसमें जरा-सा सेंधा नमक मिलाएं| इस चटनी को दो खुराक के रूप में सुबह-शाम सेवन करें| यह हर प्रकार के दस्तों को रोकने की उत्तम दवा है|


3. तिल्ली व मेदा के रोग

सुबह-शाम आठ-दस जामुन काला नमक और जीरे के चूर्ण के साथ खाएं| इससे तिल्ली, यकृत, मेदा (आमाशय) – सबको बल मिलेगा| इनसे सम्बंधित रोग भी दूर हो जाएंगे|


4. मधुमेह

जामुन की गुठली को सुखाकर चूर्ण बना लें| इसमें से आधा चम्मच चूर्ण सुबह और आधा चम्मच शाम को पानी के साथ सेवन करे | जामुन के मौसम में आठ-दस जामुन नित्य खाएं|


5. खांसी

जामुन के रस में जरा-सा सेंधा नमक मिलाकर गरम करके सेवन करें| इसे गले पर भी मलें| खांसी में काफी लाभ होगा|


6. आवाज बैठना

जामुन की दो गुठलियां पीसकर शहद में मिलाकर नित्य सेवन करने से बैठी हुई आवाज ठीक हो जाती है|


7. पथरी

आठ-दस पके हुए मीठे जामुन कुछ दिनों तक लगातार खाने से पथरी निकल जाती है|


8. स्वपनदोष

चार-पांच जामुन की गुठली पीसकर सुबह-शाम पानी के साथ सेवन करने से स्वप्नदोष का रोग चला जाता है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products
परवल व ट
नमक के 39