Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभफिटकिरी के 6 स्वास्थ्य लाभ – 6 Health Benefits of Alum

फिटकिरी के 6 स्वास्थ्य लाभ – 6 Health Benefits of Alum

फिटकिरी एक ऐसी औषधि है जिसके बारे में हर घर की महिलाएं बहुत कुछ जानती हैं| यह त्वचा रोगों को दूर करने, शरीर के भीतरी अंगों को सुरक्षा प्रदान करने, कीड़ों को मारने, दर्द को कम करने और सूजन एवं बादी को शान्त करने की बेजोड़ दवा है| इसके प्रमुख औषधीय उपयोग अगले पृष्ठ पर दिए जा रहे हैं –

“फिटकिरी के 6 स्वास्थ्य लाभ” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Health Benefits of Alum Listen Audio

फिटकिरी के 6 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. दांत का दर्द

सरसों के तेल में फिटकिरी का चूर्ण मिलाकर दांतों पर मलने से दर्द तुरन्त रुक जाता है|


2. सामान्य ज्वर

3 ग्राम अदरक और 2 ग्राम फिटकिरी – दोनों की चटनी पीसकर दिन में दो बार गरम पानी से सेवन करें| अवश्य आराम मिलेगा|


3. अपच

2 ग्राम फिटकिरी तथा 1 ग्राम कलमी शोरा – दोनों को खरल करके गुनगुने पानी से सेवन करें|


4. मुंह के छाले

थोड़ी-सी फिटकिरी को आग में या तवे पर फुलाकर फूला बना लें| अब इसमें जरा-सा पिसा हुआ कत्था मिलाएं| दोनों को जीभ पर बुरक कर लार नीचे टपका दें| दिन में तीन-चार बार इस चूर्ण का प्रयोग करने से मुंह के छाले शान्त हो जाएंगे|


5. चोट लगना

यदि शरीर में भीतरी चोट लगी हो और सूजन आ गई हो तो एक गिलास दूध में 1 ग्राम फिटकिरी का चूर्ण मिलाकर पिला दें| भीतरी चोट और सूजन से सहज ही छुटकारा मिल जाएगा|


6. त्वचा रोग

दाद, खाज, खुजली आदि पर फिटकिरी का चूर्ण बुरकें| फिटकिरी के पानी से प्रभावित त्वचा का धोना भी चाहिए| ये दोनों कार्य त्वचा रोगों से जल्दी मुक्ति दिला देते हैं|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products
गूलर के