Homeअतिथि पोस्टसी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग – हरि ओम शर्मा

सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग – हरि ओम शर्मा

सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग - हरि ओम शर्मा

लखनऊ, 17 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए बहाई धर्मानुयायी, प्रख्यात शिक्षाविद् सी.एम.एस. संस्थापिकानिदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने कहा कि विश्व सरकार के गठन से ही विश्व मानवता का कल्याण सुनिश्चित किया जा सकता है।

सी.एम.एस. के बच्चों को प्रारम्भ से ही भौतिक, सामाजिक आध्यात्मिक शिक्षा प्रदान की जाती है ताकि वे बड़े होकर विश्व सरकार के गठन में अपेक्षित सहयोग कर सकें और इसीलिए सी.एम.एस. छात्रों कोजय जगतका नारा दिया गया है।जय जगतके नारे में पूरे विश्व की जय की भावना सन्निहित है। विश्व सरकार के गठन के बाद दुनिया से लड़ाइयां बन्द हो जायेंगी और शान्ति एकता का वातावरण बन जायेगा। इससे पहले,  सी.एम.एस. के संगीत शिक्षकों ने सुमधुर भजनों की श्रंृखला प्रस्तुत कर सम्पूर्ण आडिटोरियम को आध्यात्मिक आलोक से प्रकाशित कर दिया तथापि उपस्थित सत्संग प्रेमियों को सुखद अनुभूति करायी।

सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग - हरि ओम शर्मा

सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग – हरि ओम शर्मा

विश्व एकता सत्संग में आज सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्रों ने शिक्षात्मकआध्यात्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।स्कूल प्रार्थनासे कार्यक्रम की शुरूआत करके छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। छात्रों ने जहाँ एक ओर संस्कृत में श्लोक का वाचन कर आध्यात्मिक उल्लास जगाया तो वहीं दूसरी ओर नुक्कड़ नाटकजागो भारत जागोकी प्रस्तुति के माध्यम से पाॅलीथीन का प्रयोग करने एवं वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर कई विद्वजनों ने सारगर्भित विचार व्यक्त किये। सत्संग का समापन संयोजिका श्रीमती वंदना गौड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग - हरि ओम शर्मा

सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग – हरि ओम शर्मा

 

सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों द्वाराडिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्सका भव्य आयोजन

बच्चों को स्वार्थ नहीं, परमार्थ के लायक बनायें

डा. जगदीश गाँधी, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं संस्थापक, सी.एम.एस.

सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग - हरि ओम शर्मा

सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग – हरि ओम शर्मा

लखनऊ, 17 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) द्वाराडिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्सका भव्य आयोजन आज विद्यालय के आॅडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। सी.एम.एस. संस्थापक प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि बच्चे का जन्म स्वार्थ सिद्धि के लिए नहीं, अपितु परमार्थ के लिए हुआ है। बच्चे तो परमात्मा के आज्ञाकारी पुत्र अर्थात युवराज बनकर इस संसार की सेवा करने के लिए पैदा हुए है, अतः परमात्मा के दिव्य गुणों जैसे सदाचार, ईमानदारी, अहिंसा, न्याय, सहयोग आदि जीवन मूल्यों को बच्चों में प्रारम्भ से ही रोपित करें।

इससे पहले, ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्समें सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के छात्रों ने शिक्षात्मकसाँस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटा से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जहाँ एक ओर ईश्वर भक्ति से परिपूर्ण गीतसंगीत ने आध्यात्मिक उल्लास से सभी को सराबोर कर दिया तो वहीं दूसरी ओर लघु नाटिका, नृत्य, एरोबिक्स आदि अनेकानेक शानदार प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस समारोह के माध्यम से छात्रों ने विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही उद्देश्यपूर्ण शिक्षा पद्धति से अभिभावकों को रूबरू कराया जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक है। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वोच्चता अर्जित करने वाले वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया।

सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग - हरि ओम शर्मा

सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग – हरि ओम शर्मा

अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा ने कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों का सर्वांगीण विकास करटोटल क्वालिटी पर्सनबनाने को दृढ़संकल्पित है, परन्तु यह कार्य अभिभावकों के सहयोग के बगैर संभव नहीं हैं। उन्होंने बच्चों की हौसलाअफजाई करने के लिए अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह के अन्त में सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता बनर्जी ने सभी के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग - हरि ओम शर्मा

सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में विश्व एकता सत्संग – हरि ओम शर्मा

इसके अलावा, सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (तृतीय कैम्पस) द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में आयोजितडिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्समें भी मेधावी छात्रो को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के छात्रों ने एक से बढ़कर एक शिक्षात्मकसाँस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (तृतीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती जयश्री कृष्णन ने कहा कि बालक के चरित्र निर्माण के लिए एक स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना चाहिए। भौतिक ज्ञान के साथसाथ आध्यात्मिक नैतिक ज्ञान की शिक्षा ही छात्रों कोटोटल क्वालिटी पर्सनबना सकती है और यही छात्र आगे चलकर सामाजिक उत्थान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार, सी.एम.एस. महानगर कैम्पस द्वारा सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम में आयोजितडिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्समें बोलते हुए प्रधानाचार्या डा. कल्पना त्रिपाठी ने कहा कि बालकों को ज्ञानविज्ञान, कला, शिल्प, खेलकूद आदि में उत्कृष्टता अर्जित करने के लिए प्रत्येक प्रयास पूरे मनोयोग तथा एकाग्रता के साथ करना चाहिए। सर्वांगीण शिक्षा के माध्यम से प्रत्येक छात्र परिवार, समाज और विश्व के लिए एक आदर्श नागरिक बन सकता है।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

 

FOLLOW US ON:
जाने, क्
जाने, उप