Homeअतिथि पोस्टगणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर लखनऊ में 26 जनवरी!

गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर लखनऊ में 26 जनवरी!

गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर लखनऊ में 26 जनवरी!

गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर लखनऊ में 26 जनवरी, 2017 को सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ द्वारा निकाली जाने वाली ‘एक कर दे हृदय अपने सेवकों के हे प्रभु’ झांकी का आलेख संविधान का अनुच्छेद 51 क्या है ?

1. इस झाँकी के माध्यम से ‘सिटी मोन्टेसरी स्कूल’, लखनऊ के बच्चे भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की मूल शिक्षा ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम्’’ की भावना पर आधारित ‘भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51’ की शिक्षा को प्रसारित कर रहे हैं।

2. संविधान के अनुच्छेद 51 के अनुसार भारत का गणराज्य (क) अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की अभिवृद्धि करेगा (ख) राष्ट्रों के बीच न्यायसंगत और सम्मानपूर्ण संबंधों को बढ़ाने का प्रयत्न करेगा, (ग) संसार के सभी राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय कानून का सम्मान करें ऐसा प्रयत्न करेगा तथा (घ) अन्तर्राष्ट्रीय विवादों का मध्यस्थता द्वारा समाधान हो, इसका प्रयत्न करेगा।

3. झँाकी के प्रथम दृश्य में ‘एक बालक अपने सिर पर ग्लोब उठाये यह संकल्प ले रहा है कि ‘एक दिन दुनियाँ को एक करूँगा, धरती स्वर्ग बनाऊँगा और विश्व शांति का सपना एक दिन सच करके दिखलाऊँगा’।

4. झँाकी के दूसरे दृश्य में दिखाया गया है कि ईश्वर एक है, धर्म एक है तथा मानव जाति एक है। सभी पवित्र पुस्तकों-गीता, त्रिपटक, बाइबिल, कुरान, गुरू ग्रन्थ साहिब, किताबे-अकदस का ज्ञान क्रमशः कृष्ण, बुद्ध, ईशु, मोहम्मद, नानक तथा बहाउल्लाह के माध्यम से युग-युग की आवश्यकतानुसार सम्पूर्ण मानव जाति के मार्गदर्शन के लिये एक ही परमात्मा ने भेजा है।

5. एक ही परमात्मा के द्वारा भेजी गई इन पवित्र पुस्तकों की मूल शिक्षायें समस्त मानव जाति को मुख्यतया एकता की शिक्षा देतीं हैं, साथ ही गीता द्वारा न्याय, त्रिपटक द्वारा समता, बाइबिल द्वारा करूणा, कुरान द्वारा भाईचारा, गुरू ग्रन्थ साहिब द्वारा त्याग तथा किताबे-अकदस द्वारा हृदय की एकता की शिक्षायें युग-युग की सामाजिक आवश्यकताओं के अनुसार एक ही परमात्मा ने भेजी है।

6. सभी बालकों के मस्तिष्क व हृदय में परिवार एवं स्कूली शिक्षा के द्वारा न्याय, समता, करूणा, भाईचारा, त्याग तथा हृदय की एकता के इन सभी ईश्वरीय गुणों को बाल्यावस्था से ही रोपित करना चाहिए। ताकि हर बालक पूर्णतया गुणात्मक व्यक्ति (टोटल क्वालिटी पर्सन) बन सके।

7. इस झाँकी के तीसरे दृश्य मंे एक ही छत के नीचे मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरूद्वारा, बौद्ध विहार, बहाई मंदिर आदि विभिन्न पूजा स्थल दिखाये गये हैं। यह दृश्य हमें यह सन्देश देता है कि सभी धर्मों का स्रोत एक ही परमपिता परमात्मा है।

8. किसी भी पूजा स्थल में की गई प्रार्थना को सुनने वाला परमात्मा एक ही है इसलिए एक ही छत के नीचे अब सब धर्मों की प्रार्थना होनी चाहिए। बच्चे वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना पर आधारित प्रार्थना गीत ‘‘एक करदे हृदय अपने सेवकों के हे प्रभु, निज महान उद्देश्य उन पर कर प्रकट मेरे विभो’’ की प्रेरणादायी पंक्तियों पर नृत्य प्रस्तुत करते हुए दिखाई दे रहे हंै।

9. झाँकी के चैथे दृश्य में ‘सम्पूर्ण विश्व की एक संसद’ बनाने का सुझाव दिया है जो कि ‘विश्व का संचालन’ सुचारू रूप से करने के लिए ़(1) बाध्यकारी कानून बना सकंे, और जिसके द्वारा (2) विश्व की सरकार एवं (3) विश्व न्यायालय का गठन किया जा सके।

10. झाँकी के पांचवे दृश्य में एक तरफ न्याय की तराजू के एक पलड़े में विश्व में भारी संख्या में निर्मित घातक परमाणु बम तथा दूसरे पलड़े में विश्व के दो अरब पचास करोड़ बच्चों का असुरक्षित भविष्य  दिखाया गया हैं। विश्व के बच्चे सुरक्षित विश्व तथा सुरक्षित भविष्य की अपील बड़ो से कर रहे हैं।

11. झाँकी के छठे दृश्य में हेग, नीदरलैण्ड में स्थित इण्टरनेशनल कोर्ट आॅफ जस्ट्सि के मुख्यालय का भवन दिखाया गया है। इस अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के निर्णय किसी देश के लिए बाध्यकारी नहीं है।

12. अतः संसार के मानव मात्र की एकता के लिए एवं विभिन्न देशों के आपसी मतभेदों का निष्पक्ष एवं सर्वमान्य समाधान करने के लिए – ‘विश्व संसद’, ‘विश्व सरकार’, बाध्यकारी कानून एवं ‘विश्व न्यायालय’ की अविलम्ब आवश्यकता है।

13. इसके साथ ही बच्चों को एक विश्व भाषा, राष्ट्र भाषा व मातृ भाषा के साथ-साथ पढाई जानी चाहिए, और इसके अतिरिक्त उनमें स्त्री-पुरूष की समानता, धर्म और विज्ञान के सामन्जस्य, पारिवारिक एकता, सामाजिक एकता एवं विश्व एकता के विचारों का बीजारोपण किया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण विश्व की मानव जाति व संसार को बचाने का और कोई विकल्प नहीं है।


महापुरूषों ने कहा है

1. राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने कहा है कि ‘‘भविष्य में विश्व की शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित प्रगति के लिये विश्व के सभी राष्ट्रों के एक महासंघ की आवश्यकता है। इसके सिवाय विश्व के पास आधुनिक युग की समस्याओं को हल करने का और कोई उपाय नहीं है।’’

2. भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कहा है कि ‘‘या तो विश्व एक हो जायेगा या फिर नष्ट हो जायेगा।’’

3. भारत के राष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा है कि ‘‘संसार को एक केन्द्रीय संसद की स्थापना करनी होगी जिसके आगे बल प्रयोग के सभी कारकों का समर्पण किया जायेगा और सभी स्वतंत्र राष्ट्रों को सम्पूर्ण विश्व की सुरक्षा के हित में अपनी संप्रभुता के कुछ अंश का परित्याग करना होगा।’’

4. अमेरिका राष्ट्रपति जाॅन एफ. कैनेडी ने कहा है कि ‘‘हमें मानव जाति को महाविनाश से बचाने के लिए विश्वव्यापी कानून बनाना एवं इसको लागू करने वाली संस्था को स्थापित करना आवश्यक होगा और विश्व में युद्ध और हथियारों की होड़ को विधि विरूद्ध घोषित करना होगा।’’

5. इंग्लैण्ड के प्रधानमंत्री विन्सटन चर्चिल ने कहा है कि ‘‘जब तक हम विश्व सरकार का गठन नहीं कर लेते तब तक हमारे लिए संभावित तृतीय विश्व युद्ध को रोकना असम्भव है।’’

6. यू0एस0एस0आर0 के राष्ट्रपति मिखाईल गोर्बाचोव ने कहा कि ‘‘विश्व सरकार की आवश्यकता के बारे में जागरूकता तेजी से फैल रही है। एक ऐसी व्यवस्था जिसमें विश्व समुदाय के सभी सदस्य भाग लेंगे।’’


इन दूरदर्शी विश्व नेताओं ने महायुद्ध रूकवायेः


1. राष्ट्रपति श्री वुड्रो विल्सन ने ‘लीग आॅफ नेशन्स’ की स्थापना की

वर्ष 1914 से 1918 में हुये, प्रथम विश्व युद्ध के समय अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री वुड्रो विल्सन ने विश्व के नेताओं की एक बैठक आयोजित की, जिसके फलस्वरूप ‘लीग आॅफ नेशन्स’ की स्थापना हुई और प्रथम महायुद्ध समाप्त हुआ।


2. राष्ट्रपति श्री फ्रैन्कलिन डी. रूजवेल्ट ने ‘संयुक्त राष्ट्र संघ’ की स्थापना की

वर्ष 1938 से 1945 में हुये, द्वितीय विश्व युद्ध के समय अमेरिका के ही तत्कालीन राष्ट्रपति श्री फ्रैन्कलिन डी. रूजवेल्ट ने विश्व के नेताओं की एक बैठक बुलाई जिसकी वजह से 24 अक्टूबर, 1945 को ‘संयुक्त राष्ट्र संघ’ (यू.एन.ओ.) की स्थापना हुई। संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के समय भारत सहित विश्व के 51 देशों ने सर्वसम्मति से इसके चार्टर पर हस्ताक्षर किये इसके कारण दूसरा महायुद्ध समाप्त हुआ।


3. फ्रांस के प्रधानमंत्री श्री राबर्ट शूमेन ने ‘यूरोपीय यूनियन’ की स्थापना की

वर्ष 1950 में, फ्रांस के प्रधानमंत्री श्री राबर्ट शूमेन ने यूरोपीय देशों के नेताओं की एक बैठक बुलाने की पहल की। इस पहली बैठक में 76 यूरोपीय संसद सदस्यों ने प्रतिभाग किया जिसके परिणामस्वरूप यूरोपीय देशों ने अपनी एकता, शांति एवं समृद्धि के लिए यूरोपीय यूनियन व 28 यूरोपीय देशों की एक ‘यूरोपीय संसद’ और 18 देशों की एक ‘यूरो’ करेंसी बनाई। इसके कारण यूरोपीय युद्ध समाप्त हुआ।

यदि इन महान दूरदर्शी विश्व के तीन मार्गदर्शक नेताओं ने विश्व के देशों को परस्पर नजदीक लाने व विश्व के युद्धों की भयावहता से मुक्त कराने का प्रयास न किया होता तो आज विश्व की क्या स्थिति होती।

अब चैथे दूरदर्शी विश्व नेता की आवश्यकता है

इन तीन महापुरूषों द्वारा जब ये कदम उठाए गए थे तब की तुलना में आज विश्व के हालात कहीं अधिक भयावह व विनाशकारी है। 1938 से 1945 तक हुये द्वितीय महायुद्ध के दौरान हिरोशिमा एवं नागासाकी पर बमवर्षा के बाद से विशेषतया संसार के दो अरब पचास करोड़ बच्चों का तथा मानव जाति का भविष्य निरंतर असुरक्षित होता जा रहा है।

मानवता को अब एक चैथे दूरदर्शी विश्व नेता की आवश्यकता है जो विश्व संसद, विश्व सरकार व विश्व न्यायालय का गठन करके संसार के बच्चों व मानवजाति को संभावित महाविनाश से बचा सके और धरती पर ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की स्थापना कर सके।

– डा. जगदीश गांधी, शिक्षाविद् एवं
संस्थापक-प्रबन्धक, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ