Homeआरती संग्रहश्री साईं बाबा जी की आरती – Shri Sai Baba Ji Ki Aarti

श्री साईं बाबा जी की आरती – Shri Sai Baba Ji Ki Aarti

शिर्डी के साईं बाबा न हिन्दू हैं, न मुसलमान, वे अपने भगतों के दुःख दर्द दूर करने मे पूर्ण रुपेन सक्षम माने जाते हैं| अपने जीवन काल मे इन्होंने बहुत से चमत्कार दिखाए| साईं जी के ११ वचनों के अनुसार आज भी वे अपने भक्तों की सेवा के लिए तुरंत ही उपलब्ध हो जाते हैं| साईं बाबा जी के चमत्कार विचित्र माने जाते हैं| भक्तजन बाबा की आरती द्वारा उन्हें स्मरण करते हैं।

“श्री साईं बाबा जी की आरती” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | “Shri Sai Baba Ji Ki Aarti” Listen Audio

आरती श्री साईं गुरुवर की |
परमानन्द सदा सुरवर की ||

जा की कृपा विपुल सुखकारी |
दुःख, शोक, संकट, भयहारी ||

शिरडी में अवतार रचाया |
चमत्कार से तत्व दिखाया ||

कितने भक्त चरण पर आये |
वे सुख शान्ति चिरंतन पाये ||

भाव धरै जो मन में जैसा |
पावत अनुभव वो ही वैसा ||

गुरु की उदी लगावे तन को |
समाधान लाभत उस मन को ||

साईं नाम सदा जो गावे |
सो फल जग में शाश्वत पावे ||

गुरुवासर करि पूजा – सेवा |
उस पर कृपा करत गुरुदेवा ||

राम, कृष्ण, हनुमान रूप में |
दे दर्शन, जानत जो मन में ||

विविध धर्म के सेवक आते |
दर्शन कर इच्छित फल पाते ||

जै बोलो साईं बाबा की |
जो बोलो अवधूत गुरु की ||

‘साईंदास’ आरती को गावे |
घर में बसि सुख, मंगल पावे ||

Shri Sai Baba Ji – Buy beautiful handpicked products

Click the button below to view and buy over 20000 exciting ‘SHRI SAI’ products

20000+ Products