Homeआध्यात्मिक न्यूज़उच्चशिक्षा हेतु आस्ट्रेलिया के तीन विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का चयन

उच्चशिक्षा हेतु आस्ट्रेलिया के तीन विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का चयन

उच्चशिक्षा हेतु आस्ट्रेलिया के तीन विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का चयन

लखनऊ, 25 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र आर्यन राथर को उच्चशिक्षा हेतु आस्ट्रेलिया के तीन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों द्वारा चयनित किया गया है। इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है तथापि अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है। आर्यन को आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी आॅफ सिडनी, यूनिवर्सिटी आॅफ टेक्नोलाॅजी, सिडनी एवं मैक्वारी यूनिवर्सिटी द्वारा उच्चशिक्षा का आमन्त्रण दिया गया है। विदित हो कि इस वर्ष सी.एम.एस. के 80 से अधिक छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आॅस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है। सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON: