Homeआध्यात्मिक न्यूज़तपस्वियों की सिद्धि भूमि पर, खेला जाएगा रंगो का त्योहार

तपस्वियों की सिद्धि भूमि पर, खेला जाएगा रंगो का त्योहार

तपस्वियों की सिद्धि भूमि पर, खेला जाएगा रंगो का त्योहार

सिद्धवरकूट जो तपस्वियों की सिद्ध भूमि मानी जाती है, वहां जल्द ही वार्षिक त्रिदिवसीय धार्मिक समारोह आयोजित किया जयेगा जिसमें, भक्तजन होली के त्योहार का आनंद लेंगे।
इस समारोह में केवल होली का आनंद ही नहीं बल्कि अभिषेक, पूजन, मंडल विधान, शास्त्र प्रवचन के साथ भगवान संभवनाथ का मस्तकाभिषेक होगा।

पीछले आठ दशक से भी ज्यादा वक़्त से इस समारोह का आयोजन रहा है। और इस साल भी सिद्धवरकूट में 19 मार्च को यह आयोजन नियम अनुसार किया जा रहा है।

19 मार्च को अभिषेक होगा, 20 मार्च को शांतिधारा के बाद शांतिनाथ मंडल विधान का पूजन किया जाएगा। प्रतिदिन शास्त्र प्रवचन भी होंगे। 21 मार्च जो कि सबसे विशेष दिन है तब पूरे नित्य नियम पूजा और अभिषेक होगा जिसके बाद विघ्नहर पार्श्वनाथ मंडल विधान का भक्तिमय पूजन होगा, दोपहर 2 बजे श्रीजी का विमान उत्सव घटयात्रा क्षेत्र पर निकली जाएगी।

महोत्सव के दौरान सिद्ध क्षेत्र पर पहुंचने के लिए बड़वाह से 2 बस सर्विस अपनी निशुल्क सेवाएं देंगे। ट्रस्ट कमिटी अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल, उपाध्यक्ष संतोष, संयोजक बाबूलाल जैन सहित ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारियों ने त्रिदिवसीय धार्मिक समारोह में शामिल होने के लिए धर्मविलंबियो से आग्रह किया है।

 

तेजस्वनी पटेल, पत्रकार (+91 9340619119)

– तेजस्वनी पटेल, पत्रकार
(+91 9340619119)

 

FOLLOW US ON: