Homeआध्यात्मिक न्यूज़सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका को प्रथम रैंक

सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका को प्रथम रैंक

सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका को प्रथम रैंक

लखनऊ, 9 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की गणित शिक्षिका श्रीमती कनिका कपूर ने सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड में लखनऊ में प्रथम रैंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है एवं अपनी शिक्षणेतर प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल का परचम लहराया है। श्रीमती कनिका ने इस ओलम्पियाड में प्रदेश स्तर पर दूसरी रैंक अर्जित की है। यह ओलम्पियाड सेन्टर फाॅर टीचर एक्रिडिटेशन (सेन्टा) के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें देश भर के 10,000 से अधिक विद्यालयों के लगभग 60,000 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह ओलम्पियाड अपने आप में देश भर के शिक्षकों के लिए शिक्षण उत्कृष्टता का प्रमाण है, जिसे पूरे देश में सराहा जाता है। श्री शर्मा ने बताया कि सेन्टर फाॅर टीचर एक्रिडिटेशन (सेन्टा) के तत्वावधान में टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड (टी.पी.ओ.) का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षणेतर प्रतिभा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित एवं उत्प्रेरित करना है। इस अनूठी प्रतियोगिता में विषयवार ज्ञान, अनुभव एवं उच्च शैक्षणिक मानकों के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाता है। इस प्रकार, इस ओलम्पियाड द्वारा शिक्षकों की क्षमताओं को पहचानकर एवं उनकी प्रतिभाओं का विकास कर शिक्षणेतर कार्यो में उनके प्रदर्शन में गुणात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON:
सी.एम.एस