Homeआध्यात्मिक न्यूज़सी.एम.एस. प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त ‘इण्टरनेशनल अवार्ड फॉर यंग पीपुल्स’ से सम्मानित

सी.एम.एस. प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त ‘इण्टरनेशनल अवार्ड फॉर यंग पीपुल्स’ से सम्मानित

सी.एम.एस. प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त ‘इण्टरनेशनल अवार्ड फॉर यंग पीपुल्स’ से सम्मानित

लखनऊ, 25 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त को गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु ‘इण्टरनेशनल अवार्ड फॉर यंग पीपुल्स (आईएवाईपी)’ से सम्मानित किया गया है। अभी हाल ही में कैम्ब्रिज एसेसमेन्ट इण्टरनेशनल एजुकेशन एवं आई.ए.वाई.पी. के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में श्रीमती अनन्त को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों की अनेक गणमान्य हस्तियाँ उपस्थित थी। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने श्रीमती आभा अनन्त को इस उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं एवं शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 60 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि  सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त छात्रों को विषय सम्बन्धी जानकारियों के अतिरिक्त उनकी लीडरशिप क्वालिटी को विकसित करने एवं उन्हें विभिन्न सामाजिक कार्यों हेतु प्रेरित करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। इसके अलावा, श्रीमती अनन्त शैक्षिक क्षेत्र में ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने हेतु विशेष रूप से जानी जाती है। श्री शर्मा ने आगे बताया कि शिक्षा पद्धति एवं पाठ्यक्रम में नवीनता अपनाने, छात्रों को शान्तिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने, आधुनिकतम तकनीकों की सहायता से विद्यालय के अभूतपूर्व विकास, छात्रों की प्रतिभा को निखारने एवं सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने में श्रीमती अनन्त का विशेष योगदान है।

श्री शर्मा ने बताया कि अपनी अनूठी शिक्षा पद्धति के कारण सी.एम.एस. आज देश के टॉप विद्यालयों में शामिल हैं एवं इन्हीं उपलब्धियों का परिणाम है कि लखनऊ आज सारे देश में ‘क्वालिटी एजूकेशन’ का केन्द्र बन गया है जो कि लखनऊवासियों के लिए गर्व का विषय है।

सी.एम.एस. प्रधानाचार्याएं छात्रों को विषय सम्बन्धी जानकारियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्यों हेतु प्रेरित करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। इन्हीं विद्वान प्रधानाचार्याओं के मार्गदर्शन में सी.एम.एस. अपने छात्रों को मानवता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध विचारशील और सक्रिय विश्व नागरिकों के रूप में तैयार कर रहा है।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON:
सी.एम.एस