Homeआध्यात्मिक न्यूज़सी.एम.एस. कम्यूनिटी रेडियो ने धूमधाम से मनाया ‘वल्र्ड रेडियो डे’

सी.एम.एस. कम्यूनिटी रेडियो ने धूमधाम से मनाया ‘वल्र्ड रेडियो डे’

सी.एम.एस. कम्यूनिटी रेडियो ने धूमधाम से मनाया ‘वल्र्ड रेडियो डे’

लखनऊ, 14 फरवरी। सिटी माॅटेसरी स्कूल, कम्युनिटी रेडियो ने बड़े ही उल्लासपूर्वक एवं धूमधाम से ‘विश्व रेडियो दिवस’ मनाया। इस अवसर पर कम्युनिटी रेडियो ने छात्रों व शिक्षकों के अलावा ग्रामीण समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर रेडियो कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया एवं विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर कार्यशाला सम्पन्न की। सी.एम.एस. गोमती नगर स्थित कम्यूनिटी रेडियो के कार्यालय में उपस्थित पर्यावरणविद चन्द्रभूषण तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता अरूण सिंह, पूर्व अध्यापिका सरोज शुक्ला, नीलम मनोचा, ज्ञानमती, शांती, सतीश, विनिता, अंजू, प्रेरणा, कोमल आदि ने छात्रों से संवाद किया जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के छात्रों ने कविता (राइम्स), भजन, गीतों के शानदार प्रस्तुतिकरण से सभी को रेडियो कार्यक्रमो के प्रति जागरूक किया।

इसके अलावा, मकदूमपुर गाँव के लोगो के साथ विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर बातचीत का रेडियो पर लाइव प्रसारण किया गया। यह प्रसारण सामाजिक मुद्दों पर ग्रामीण लोगों के विचारों को आगे लाने में बहुत ही प्रभावशाली व सार्थक सिद्ध हुआ। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण समुदाय के लोगों ने सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी एवं डा. (श्रीमती) भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. रेडियो टीम को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो इस तरह के कार्यक्रमो से लोगो में जागरूकता फैलाने का प्रयास करता है जिससे कि समाज को सही दिशा मिल सके।

सी.एम.एस. रेडियो के श्री आर के सिंह ने रेडियो के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के डिजीटल युग में भी रेडियो का अपना अलग महत्व है क्योंकि इसकी पहुँच आज भी समुदाय के आखिरी व्यक्ति तक है और सूचना प्रसारण का यह अति सुगम साधन माना जाता है। सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो के प्रमुख श्री वर्गीज कुरियन ने बताया कि सी.एम.एस. रेडियो पर स्वास्थ्य एवं पोषण, महिला सशक्तिकरण, समाज कल्याण एवं जल संरक्षण आदि विषयों पर भी कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण लोगों में भी बहुत महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है तथा उनमें भी कुछ अलग करने की भावना को बल मिला है, जोकि सी.एम.एस. का हमेशा से प्रयास रहा है।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON:
सी.एम.एस

Fatal error: Uncaught wfWAFStorageFileException: Unable to verify temporary file contents for atomic writing. in /home3/spiritu/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php:51 Stack trace: #0 /home3/spiritu/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php(658): wfWAFStorageFile::atomicFilePutContents('/home3/spiritu/...', '<?php exit('Acc...') #1 [internal function]: wfWAFStorageFile->saveConfig('livewaf') #2 {main} thrown in /home3/spiritu/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php on line 51