Homeआध्यात्मिक न्यूज़सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस को प्रदेश के टॉप को-एड स्कूल का खिताब

सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस को प्रदेश के टॉप को-एड स्कूल का खिताब

सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस को प्रदेश के टॉप को-एड स्कूल का खिताब

लखनऊ, 30 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को शैक्षिक पत्रिका ‘एजूकेशन वल्र्ड’ की रैंकिंग में उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ को-एड स्कूल के खिताब से नवाजा गया है और सी.एम.एस. को देश के 3 सबसे सम्मानित शैक्षिक समूह (ब्राण्ड) में शामिल किया गया है। इसके अलावा, सी.एम.एस. के 4 अन्य कैम्पस को लखनऊ के टाॅप 10 को-एड स्कूलों में शामिल किया गया है, जिनमें सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) को 5वीं रैंक, सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) को 6ठीं रैंक, सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) को 9वीं रैंक एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस को 10वीं रैंक से नवाजा गया है। इस प्रकार, सी.एम.एस. के कुल 5 कैम्पस ने लखनऊ के टाॅप 10 को-एड स्कूलों में स्थान अर्जित किया है। इस उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. के पाँचो कैम्पस की प्रधानाचार्याओं को गुरूग्राम के होटल लीला एम्बिएन्स में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि एवं काउन्सिल फाॅर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट (सी.आई.एस.सी.ई.) के चीफ एक्जीक्यूटिव एवं सेक्रेटरी, श्री जेरी अराथून ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं को बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. के सभी कैम्पस राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्कृष्ट रिजल्ट देकर प्रत्येक वर्ष रिकार्ड बना रहे हैं एवं देश भर में लखनऊ का नाम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाले शहर के रूप में रोशन कर रहे हैं।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON: