Homeआध्यात्मिक न्यूज़संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में योग प्रदर्शन हेतु अमेरिका जायेगा सी.एम.एस. का 74-सदस्यीय छात्र दल

संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में योग प्रदर्शन हेतु अमेरिका जायेगा सी.एम.एस. का 74-सदस्यीय छात्र दल

संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में योग प्रदर्शन हेतु अमेरिका जायेगा सी.एम.एस. का 74-सदस्यीय छात्र दल

लखनऊ, 2 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल का 74 सदस्यीय छात्र दल आगामी 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में आयोजित योग शिविर में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव श्री एंटोनियो गुटेरेस भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र दल 12 जून को अमेरिका के लिए रवाना होगा एवं 21 जून को संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में योग प्रदर्शन के उपरान्त स्वदेश लौटेगा। सी.एम.एस. के इस 74 सदस्यीय छात्र दल में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस), सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस), सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस), सी.एम एस. महानगर कैम्पस एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। श्री शर्मा ने आगे बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में सी.एम.एस. छात्रों द्वारा योग प्रदर्शन भारत का नाम सारे विश्व में गौरवान्वित करेगा, साथ ही देश की सांस्कृतिक विरासत को सारे विश्व में प्रवाहित करने का अवसर भी उपलब्ध करायेगा।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा के समय से ही सी.एम.एस. छात्र प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में योग प्रदर्शन कर देश की साँस्कृतिक विरासत को पूरे विश्व में प्रवाहित कर रहे हैं। सी.एम.एस. छात्रों के इस प्रयास को पूरे देश में सराहा गया है। श्री शर्मा ने बताया कि अमेरिका की इस शैक्षिक यात्रा के दौरान सी.एम.एस. छात्र दल संयुक्त राष्ट्र संघ में योग प्रदर्शन के अलावा अमेरिका के विभिन्न दर्शनीय स्थलों व ऐतिहासिक स्मारकों को देखने जायेगा जिनमें व्हाइट हाउस, रेडक्रास मुख्यालय, वाशिंगटन डीसी, जॉन एफ कैनेडी स्पेस सेन्टर आदि प्रमुख हैं।

 

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON:
सी.एम.एस

Fatal error: Uncaught wfWAFStorageFileException: Unable to verify temporary file contents for atomic writing. in /home3/spiritu/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php:51 Stack trace: #0 /home3/spiritu/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php(658): wfWAFStorageFile::atomicFilePutContents('/home3/spiritu/...', '<?php exit('Acc...') #1 [internal function]: wfWAFStorageFile->saveConfig('livewaf') #2 {main} thrown in /home3/spiritu/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php on line 51