Homeआध्यात्मिक न्यूज़‘क्यूटेस्ट किड्स ऑफ इण्डिया’ का खिताब सी.एम.एस. छात्रा को

‘क्यूटेस्ट किड्स ऑफ इण्डिया’ का खिताब सी.एम.एस. छात्रा को

लखनऊ, 25 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-3 की प्रतिभाशाली छात्रा नव्या वाष्र्णेय को ‘क्यूटेस्ट किड्स ऑफ इण्डिया’ के खिताब से नवाजा गया है। इस प्रकार सी.एम.एस. की इस नन्हीं होनहार छात्रा ने अपनी प्रतिभा व मेधात्व के दम पर विद्यालय का गौरव सारे देश में बढ़ाया है। इण्डिया क्यूटेस्ट किड्स डाॅट काॅम कम्पटीशन के सीजन-5 के प्रथम राउण्ड में लखनऊ से सफल होने वाले प्रतिभागियों में नव्या इकलौती छात्रा थी। इसके उपरान्त, मुम्बई में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे राउण्ड में नव्या ने फोटोशूट एवं रैम्प वाकिंग आदि प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर देश भर से चयनित कुल 50 बच्चों में अपनी जगह बनाई और ‘क्यूटेस्ट किड्स आॅफ इण्डिया’ का खिताब अपने नाम किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उसकी उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। इन्ही प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON: