Homeआध्यात्मिक न्यूज़कार्टून-मेकिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

कार्टून-मेकिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

कार्टून-मेकिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

लखनऊ, 20 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) कैम्ब्रिज सेक्शन की कक्षा-11 की प्रतिभाशाली छात्रा इप्शिता श्रीवास्तव ने राम उग्रह मेमोरियल कार्टून कम्पटीशन में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि हेतु इप्शिता को 5000 रूपये के नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने ज्वलन्त सामाजिक मुद्दों को व्यंग्य का पुट देते हुए अपनी कल्पनाशीलता एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया एवं सर्वश्रेष्ठ कार्टून बनाकर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। विद्यालय के इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप सी.एम.एस. छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अनेक प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON: