Homeआध्यात्मिक न्यूज़जानें, आखिर राशि अनुसार कैसे बदले अपना पहनावा

जानें, आखिर राशि अनुसार कैसे बदले अपना पहनावा

जानें, आखिर राशि अनुसार कैसे बदले अपना पहनावा

शॉपिंग करना और नए कपड़े पहनना हम सब को बहुत पसंद होता है लेकिन अगर सही चुनाव ना करें तो मुश्किल हो जाती है। नए कपड़े हमें नकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं और मन खराब हो जाता है। हम किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं तो वह भी बेमन से करते हैं और बेमन से किए काम में सफलता की उम्मीद बहुत कम होती है। लेकिन अगर राशि के हिसाब से कपड़े का चुनाव सही हो तो कपड़ों से ना केवल सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह आता है बल्कि गुडलक भी आता है।

मेष राशि– आम तौर पर मेष राशि वाले बहुत ज्यादा तड़क भड़क वाले कपड़े पहनते हैं।

ये इस बात की परवाह नहीं करते कि इनकी उम्र और स्थिति क्या है?

इनको हल्के और शालीन कपड़े पहनने चाहिए, इससे इनका व्यक्तित्व गंभीर होगा।

 

वृष राशि– वृष राशि वाले आम तौर पर ऐसे कपडे पहनते हैं जिससे उनका व्यक्तित्व छिप जाता है।

पहनावे के रंग और स्टाइल के मामले में ये बहुत सही निर्णय नहीं ले पाते।

इनको थोड़े से चमकदार और खूबसूरत रंगों का प्रयोग करना चाहिए।

साथ ही ऐसे कपडे पहनने चाहिए जिससे इनकी उम्र बहुत ज्यादा न लगे।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोग पहनावे के मामले में बहुत सतर्क होते हैं।

पहनावे के रंग और स्टाइल पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं ।

आपको केवल पहनावे पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए साथ में अपने स्वभाव का भी ख्याल रक्खें ।

 

कर्क राशि- इनका पहनावा वैसा ही होता हैं , जैसा इनका मन होता है।

अच्छे मूड में इनका पहनावा बहुत सही होता है अन्यथा ये कुछ भी उल्टा सीधा पहन लेते हैं।

हमेशा अपने पहनावे को बहुत सही रखने की कोशिश करें, ताकि आपका मूड अच्छा बना रहे।

 

सिंह राशि- पहनावे के मामले में कमजोर होते हैं ।

ये तभी पहनावे पर ध्यान देंगे जब इनको कोई बार बार टोकता रहेगा ।

हमेशा साफ़ सुथरे और सही तरीके का पहनावा रक्खें, इससे आपका प्रभाव भी बढेगा और संघर्ष कम होगा।

 

कन्या राशि- इनके पास हमेशा बेहतरीन और महंगे पहनावे होते हैं।

परन्तु ये उलटे सीधे ही कपडे पहनते हैं, पहनावे पर विशेष ध्यान नहीं देते।

अगर आप अपने पहनावे पर ध्यान दें तो आपके रिश्ते और मन दोनों अच्छे बने रहेंगे।

 

तुला राशि- पहनावे और स्टाइल के मामले ये सबसे ज्यादा ताक़तवर राशि है।

हमेशा सही और उत्तम पहनावा रखते हैं, और दूसरों को प्रभावित कर लेते हैं।

आपको केवल दिखावे के लिए पहनावे पर धन बर्बाद करने से बचना चाहिए।

 

वृश्चिक राशि- कभी तो इनका पहनावा बहुत अच्छा होता है, और कभी बहुत गड़बड़।

पहनावे के मामले में ये इतने लापरवाह होते हैं कि कभी कभी फटे और उटपटांग कपडे भी पहन लेते हैं।

आपको हर समय अपने पहनावे को लेकर सावधानी रखनी चाहिए, वरना आपका प्रभाव दूसरों पर अच्छा नहीं पड़ेगा।

 

धनु राशि- ये लोग पहनावे पर बिलकुल ध्यान नहीं देते।

इनके पहनावे को देखकर आप इनकी स्थिति का अंदाजा ही नहीं लगा सकते।

आपको हर विशेष कार्य और विशेष दिन अपने पहनावे का ख्याल जरूर रखना चाहिए।

 

मकर राशि- आम तौर पर युवावस्था में ये अपने पहनावे पर बिलकुल ध्यान नहीं देते।

पर जैसे जैसे इनकी उम्र बढती जाती है, इनका पहनावा बहुत अच्छा हो जाता है।

आपको अपनी उम्र के अनुसार पहनावा रखना चाहिए।

 

कुम्भ राशि- या तो इनका पहनावा बहुत अच्छा होता है या बिलकुल ख़राब।

इनको पहनावे की समझ आ गई तो इनका पहनावा बेहतरीन हो जाता है।

आपको एक ही रंग के पहनावे पर ही चिपक कर नहीं रहना चाहिए।

 

मीन राशि- इनका पहनावा काफी ज्यादा धीर-गंभीर होता है।

उसमे बहुत ज्यादा रंगों और स्टाइल का मामला नहीं होता।

आपको अपने पहनावे में थोड़े रंग और स्टाइल भी रखने चाहिए।

 

तेजस्वनी पटेल, पत्रकार (+91 9340619119)

– तेजस्वनी पटेल, पत्रकार
(+91 9340619119)

 

FOLLOW US ON:
जाने, की
आखिर, कै