Homeआध्यात्मिक न्यूज़जानें, आखिर घर की अलमारियों से भाग्य का क्या संबंध होता है

जानें, आखिर घर की अलमारियों से भाग्य का क्या संबंध होता है

जानें, आखिर घर की अलमारियों से भाग्य का क्या संबंध होता है

घर की अलमारिया बचत और सुरक्षा की प्रतीक हैं। इनके अंदर मुख्य रूप से शनि और शुक्र पाये जाते हैं। हालांकि अलग अलग आलमारियां अलग अलग ग्रहों से सम्बन्ध रखती हैं। आलमारियों को ठीक करके बचत, सेहत और सुरक्षा को ठीक किया जा सकता है

कपड़ों की आलमारी

– कपड़ों की आलमारी मुख्य रूप से शुक्र से सम्बंधित है

– इसको ठीक रखने से शुक्र हमेशा अच्छा रहता है

– साथ ही व्यक्ति के जीवन में समृद्धि बनी रहती है

– इस आलमारी को व्यवस्थित रक्खें

– इस आलमारी में सौंदर्य प्रसाधन, आभूषण और धन न रक्खें

– इस आलमारी में महत्वपूर्ण कागज़ रख सकते हैं

 

रसोई की आलमारी

– रसोई की आलमारी सूर्य की आलमारी है

– आमतौर पर इसमें रसोई के सामान और बर्तन रक्खे जाते हैं

– इस आलमारी को पूरी तरह से बंद न बनायें

– इसको पारदर्शी दरवाज़ों वाला ही बनायें

– इसमें मसाले और अनाज अलग अलग रक्खें

– कांच और धातुओं के बरतन भी अलग अलग रक्खें

– इस आलमारी को महीने में एक बार साफ़ जरूर करें

– यह आलमारी सही रहे तो घर में खुशहाली बनी रहती है

 

धन की आलमारी

– धन की आलमारी का सम्बन्ध बृहस्पति से है

– इसमें धन, आभूषण और कीमती वस्तुएं रक्खी जाती हैं

– यह आलमारी घर के दक्षिण पश्चिम कोण में हो तो सर्वोत्तम होगा

– यह आलमारी उत्तर दिशा की और खुलनी चाहिए

– इससे सम्पन्नता बनी रहेगी, और निरन्तर धन आता रहेगा

– धन की आलमारी का रंग काला न हो इस बात का ध्यान रक्खें

– इस आलमारी पर एक लाल रंग का स्वस्तिक लगा सकते हैं

 

तेजस्वनी पटेल, पत्रकार (+91 9340619119)

– तेजस्वनी पटेल, पत्रकार
(+91 9340619119)

 

FOLLOW US ON:
जानें, प
जाने, कप