जाने, पूज्य गणेश के मंत्रों से कैसे करे संकटों का निवारण

हिंदू मान्यता के अनुसार किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। भगवान गणेश को अन्य देवी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना गया है।इन्हें बुद्धि बल और विवेक का देवता माना जाता है। इसलिए भगवान गणेश अपने भक्तों की सभी परेशानियों और विघ्नों को हर लेते हैं। एक लाल आसन पर बैठें और अपना मुंह उत्तर दिशा की ओर करे, मान्यता है कि भगवान गणेश जी के मंत्रों का जाप करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं।
भगवान गणपति के मंत्र बच्चों को कैसे लाएंगे सही मार्ग पर-
– शुक्ल पक्ष के बुधवार के दिन सुबह के समय जल्दी उठें और स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें।
-भगवान गणपति की फोटो को पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके रखें, उनके सामने गाय के घी का दिया जलाएं और लाल फल भी रखें।
– एक तांबे के लोटे में जल भरकर रखें और रुद्राक्ष की माला से ॐ सद्बुद्धि प्रदायै नमः मंत्र का 5 माला जाप करें।
– जाप के बाद भगवान गणपति को लाल फल अर्पण करें और वह जल अपने बच्चों को जरूर पिलाएं।
रुके हुए धन को प्राप्त करने का महामंत्र-
– भगवान गणपति के पीले रंग की मूर्ति को स्थापित करें।
– हर रोज पीले मोदक चढ़ाएं।
– पीले आसन पर बैठकर ॐ हेरम्बाय नमः मन्त्र का 108 बार जाप करें।
– यह प्रयोग लगातार 27 दिन तक करें।
– रुका हुआ पैसा आपको जरूर प्राप्त होगा।
गणेश जी से पाएं मनचाहा वरदान-
– बुधवार के दिन से 27 हरी दूर्वा की पत्तियां एक कलावे से बांधकर प्रतिदिन गणेश जी को चढ़ाएं और वक्रतुण्डाय हुं मन्त्र का 27 बार जाप करें।
– ऐसा लगातार 27 दिन तक करें मनचाहा वरदान अवश्य मिलेगा और भगवान गणपति के किसी भी स्तोत्र को अवश्य पढ़ें।
– तेजस्वनी पटेल, पत्रकार
(+91 9340619119)