Homeआध्यात्मिक न्यूज़बदलते मौसम में कैसे, अपना स्वास्थ्य ठीक रखे

बदलते मौसम में कैसे, अपना स्वास्थ्य ठीक रखे

बदलते मौसम में कैसे, अपना स्वास्थ्य ठीक रखे

ऋतु शरीर में कुछ दोषों को दूर करने और जीवन में कुछ नवीनता लाने के लिए आती है।

ठंड का मौसम अब लगभग समााप्त हो चुुका है और गर्मी आने वाली है। शरद ऋतु में जो विजातीय द्रव्य शरीर के अन्दर रह जाते हैं, वे इस ऋतु में पसीने के साथ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। मौसम के अनुकूल हमारा आहार-विहार, दिनचर्या आदि न होने के कारण हमारे शरीर में विकार उत्पन्न हो जाते हैं, जो रोगों का कारण बनते हैं। जाने वाला मौसम शरीर, मन-बुद्धि के साथ-साथ हार्मोन ग्रन्थियों व आंतरिक अंगों पर अपना प्रभाव छोड़कर जाता है। ऐसे में शारीरिक शुद्धि जरूरी हो जाती है।

क्या करे-

नियमित योगाभ्यास से न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, बल्कि शरीर और मन भी स्वस्थ रहता है। इस लिए रोजाना प्रात: एक घंटा नियमित योग व ओउम् का ध्यान करें। सुबह जल्दी उठें और रात को जल्दी सोएं। प्रात:काल में सैर करें। दिनचर्या ठीक रखें। रात का खाना हल्का रखें। तनाव से बचें और हर परिस्थिति में आनन्दित रहें। मौसम के अनुकूल कपडे़ पहनें। बारिश हो, तो भीगने से बचें। चाय-कॉफी की बजाय ग्रीन टी का सेवन करें। कार्य और विश्राम में संतुलन बनाएं।

क्या ना करें:

अप्राकृतिक आहार, नशीले पदार्थ, मांसाहार व गरिष्ठ भोजन ना लें।
ओवर ईटिंग ना करें। 4-5 घंटे से ज्यादा खाली पेट भी ना रहें।
कोल्ड ड्रिंक्स, बेमेल आहार व अनावश्यक दवाओं के सेवन से बचें।
अत्यधिक मोबाइल, टीवी आदि से बचें, क्योंकि इनसे हमारी प्राण ऊर्जा का क्षय होता है।

 

तेजस्वनी पटेल, पत्रकार (+91 9340619119)

– तेजस्वनी पटेल, पत्रकार
(+91 9340619119)

 

FOLLOW US ON:
जल्द ही

Fatal error: Uncaught wfWAFStorageFileException: Unable to verify temporary file contents for atomic writing. in /home3/spiritu/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php:51 Stack trace: #0 /home3/spiritu/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php(658): wfWAFStorageFile::atomicFilePutContents('/home3/spiritu/...', '<?php exit('Acc...') #1 [internal function]: wfWAFStorageFile->saveConfig('livewaf') #2 {main} thrown in /home3/spiritu/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php on line 51