Homeआध्यात्मिक न्यूज़अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा सी.एम.एस. छात्रा को 36,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप

अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा सी.एम.एस. छात्रा को 36,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप

अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा सी.एम.एस. छात्रा को 36,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप

लखनऊ, 7 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस की मेधावी छात्रा भाविका सिंह को अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी आॅफ एरिजोना ने 36,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप से नवाजा है। भाविका को यह स्काॅलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इसके अलावा, अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी आॅफ सिनसिनाटी एवं यूनिवर्सिटी आॅफ मिसौरी में भी उच्चशिक्षा हेतु इस मेधावी छात्रा का चयन हुआ है। इस प्रकार, सी.एम.एस. की इस होनहार छात्रा ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्रा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आॅस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON:
सी.एम.एस