Homeआध्यात्मिक न्यूज़अमेरिका की एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा 56,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप

अमेरिका की एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा 56,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप

अमेरिका की एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा 56,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप

लखनऊ, 11 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की मेधावी छात्रा शगुन सिंह को अमेरिका, इंग्लैण्ड एवं नीदरलैण्ड के छः प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों द्वारा उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया गया है जबकि अमेरिका की प्रतिष्ठित एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के लिए 56,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप से नवाजा गया है। इसके अलावा, सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा को अमेरिका की यूनिवर्सिटी आॅफ एरिजोना, यूनिवर्सिटी आॅफ सिनसिनाटी, ओहियो यूनिवर्सिटी, नीदरलैण्ड की यूनिवर्सिटी आॅफ ग्रोनिंगन एवं इंग्लैण्ड की लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी द्वारा भी उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया गया है। इस प्रकार, सी.एम.एस. की एक और होनहार छात्रा ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर उच्चशिक्षा हेतु विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 80 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 67 से अधिक छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके है, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON:

Fatal error: Uncaught wfWAFStorageFileException: Unable to verify temporary file contents for atomic writing. in /home3/spiritu/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php:51 Stack trace: #0 /home3/spiritu/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php(658): wfWAFStorageFile::atomicFilePutContents('/home3/spiritu/...', '<?php exit('Acc...') #1 [internal function]: wfWAFStorageFile->saveConfig('synced') #2 {main} thrown in /home3/spiritu/public_html/wp-content/plugins/wordfence/vendor/wordfence/wf-waf/src/lib/storage/file.php on line 51