Homeआध्यात्मिक न्यूज़अमेरिका के दो विश्वविद्यालयों द्वारा सी.एम.एस. छात्रा को क्रमशः 72,000 एवं 70,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप

अमेरिका के दो विश्वविद्यालयों द्वारा सी.एम.एस. छात्रा को क्रमशः 72,000 एवं 70,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप

अमेरिका के दो विश्वविद्यालयों द्वारा सी.एम.एस. छात्रा को क्रमशः 72,000 एवं 70,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप

लखनऊ, 30 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा श्रेया चन्द्रा को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका के दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने स्काॅलरशिप की पेशकश की है। अमेरिका की सफाॅक यूनिवर्सिटी ने चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि हेतु श्रेया को 72,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप से नवाजा है जबकि पेस यूनिवर्सिटी ने 70,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप से नवाजा है। इसके अलावा, अमेरिका की यूनिवर्सिटी आॅफ एरिजोना ने भी इस मेधावी छात्रा को उच्चशिक्षा का आमन्त्रण दिया है। इस प्रकार, सी.एम.एस. की एक और होनहार छात्रा ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर उच्चशिक्षा हेतु विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस मेधावी छात्रा की सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 74 छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON: