Homeआध्यात्मिक न्यूज़अमेरिका एवं कैनडा के छः विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का चयन

अमेरिका एवं कैनडा के छः विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का चयन

अमेरिका एवं कैनडा के छः विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का चयन

सेंट लुईस यूनिवर्सिटी, अमेरिका द्वारा 92,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप लखनऊ, 13 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के छात्र आग्नेय किशोर ने उच्च शिक्षा हेतु अमेरिका एवं कैनडा के छः विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इसके साथ ही, सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र को चार वर्षीय शिक्षा अवधि के लिए सेंट लुईस यूनिवर्सिटी (यू.एस.एस. कैम्पस) द्वारा 92,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप से नवाजा गया है। आग्नेय को कैनडा की यूनिवर्सिटी आॅफ मैनीटोबा, लाकहीड यूनिवर्सिटी एवं सेंट लुईस यूनिवर्सिटी द्वारा जबकि अमेरिका की लिन यूनिवर्सिटी, सिमोन फ्रेजर यूनिवर्सिटी एवं सेंट लुईस यूनिवर्सिटी (यू.एस.एस. कैम्पस) द्वारा उच्चशिक्षा हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. छात्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने बधाई दी है, साथ ही विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों को अमेरिका, इंग्लैण्ड एवं अन्य देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं। वर्ष 2020 में अभी तक सी.एम.एस. के 19 छात्रों को अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के टाॅप विश्वविद्यालयों में दाखिले हेतु आमन्त्रण प्राप्त हुए है, जिनमें से ज्यादातर छात्रों को स्काॅलरशिप की सुविधा भी प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी सी.एम.एस. छात्र विदेश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में सर्वाधिक संख्या में चयनित होकर रिकार्ड कायम करेंगे। विगत वर्ष सी.एम.एस. के 80 से अधिक छात्र विदेश के विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित हुए थे।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

FOLLOW US ON: