जाने मार्च 2019 में, किस दिन है कौन सा व्रत या त्योहार
साल 2019 का तीसरा यानी मार्च का महीना शुरू हो चुका है। हर महीने की तरह इस महीने में भी कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार हैं। इस बार मार्च महीने के दूसरे दिन विजया एकादशी और चौथे दिन महाशिवरात्रि का बड़ा त्योहार था। वहीं इस महीने में होली का त्योहार भी मनाया जाएगा। मार्च महीने के अंत तक कई व्रत त्योहार दस्तक देंगे। आइए जानते हैं मार्च के बाकी दिनों में अब कौन से व्रत या त्योहार आने वाले है।
तिथि |
व्रत/त्योहार |
| 13 मार्च 2019 | रोहिणी व्रत |
| 14 मार्च 2019 | मासिक दुर्गाष्टमी |
| 15 मार्च 2019 | मीन संक्रांति |
| 17 मार्च 2019 | आमलकी एकादशी |
| 18 मार्च2019 | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 20 मार्च 2019 | छोटी होली, होलिका दहन, हजरत अली का जन्मदिन |
| 21 मार्च 2019 | होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत |
| 23 मार्च 2019 | शिवाजी जयंती |
| 24 मार्च 2019 | संकष्टी चतुर्थी |
| 27 मार्च 2019 | शीतला सप्तमी व्रत |
| 28 मार्च 2019 | शीतलाष्टमी |
| 31 मार्च 2019 | पापमोचिनी एकादशी |

– तेजस्वनी पटेल, पत्रकार
(+91 9340619119)