Home2019December (Page 5)

लखनऊ, 1 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर कैम्पस द्वारा चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विश्व एकता एवं विश्व शांति महोत्सव ‘काॅन्लुएन्स-2019’ का भव्य आयोजन आगामी 4 से 7 दिसम्बर तक सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में किया जा रहा है।

लखनऊ, 1 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर आॅडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं बहाई धर्मानुयायी डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने कहा कि सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, एकता, शान्ति व सौहार्द जैसे ईश्वरीय गुणों का प्रचार-प्रसार करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

हाकी के सर्वश्रेष्ठ सितारे मेजर ध्यानचंद की 3 दिसंबर 1979 में मृत्यु बीमारी के कारण हो गयी थी। हम इस महान खिलाड़ी की पुण्य तिथि पर सभी देशवासियों की तरफ से शत शत नमन करते है। आस्ट्रिया की राजधानी विएना में चार हाकी स्टिक पकड़े चार हाथों वाली उनकी मूर्ति स्थापित है जो उनके खेल कौशल को दर्शाती है। वियना की यह मूर्ति जिसके चार हाथ और चार स्टिक हैं, जैसे वो हाॅकी के देवता हों। मेजर ध्यानचन्द का कहना था कि मेरा देश क्या देता है मुझे जरूरी नही, पर मेरा फर्ज है मैं देश को क्या देता हूँ। इस उच्च जज्बे के धनी दिलो बसने वाले मेजर ध्यानचंद सदैव देशवासियों तथा खेल प्रेमियों के दिलों में अमर रहेंगे।