Home2018December

लखनऊ, 31 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस की कक्षा-4 की प्रतिभाशाली छात्रा भाव्या सक्सेना ने अन्तर-विद्यालयी निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

लखनऊ, 19 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी सेक्शन के नन्हें-मुन्हें छात्रों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से अभिभावकों को गद्गद् कर दिया।

लखनऊ, 19 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक-साँस्कृतिक महोत्सव ‘यूरेका इण्टरनेशन-2018’ का भव्य समापन आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में हुआ।

लखनऊ, 18 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिकसाँस्कृतिक महोत्सवयूरेका इण्टरनेशनल-2018’ के तीसरे दिन आज श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल एवं देश के विभिन्न प्रान्तों से पधारे प्रतिभागी छात्रों ने रचनात्मक सोच, कलात्मक क्षमता बौद्धिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, साथ ही साथ विश्व के ढाई अरब बच्चों के अधिकारो की आवाज उठाते हुए पूरे विश्व को एकता, शान्ति सौहार्द का पैगाम दिया। देश विदेश के प्रतिभागी छात्रों आज जहाँ एक ओर टूसे (वादविवाद) प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मक सोच एवं बौद्धिक प्रतिभा का शानदार नजारा प्रस्तुत किया तो वहीं दूसरी ओर वाइस ओवर (अवेयरनेस कैम्पेन) एवं टच माई शैडो (मूवी मेकिंग) प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिखाया कि उनमें भी गहरी प्रतिभा और गहरे विचार छिपे हैं जो बड़ों को भी काफी सीख दे सकते हैं। इसके अलावा, क्विज प्रतियोगिता में भी छात्रों ने अपने ज्ञान का आलोक बिखेरा।

लखनऊ, 18 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) के तत्वावधान मेंएनुअल मदर्स डे एण्ड ग्रैण्ड पैरेन्ट्स डेसमारोह का भव्य आयोजन बड़े ही उल्लासपूर्ण उमंग से सराबोर माहौल में सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।

लखनऊ, 16 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए बहाई धर्मानुयायी, प्रख्यात शिक्षाविद् सी.एम.एस. संस्थापिकानिदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने कहा कि परमपिता है एक, विश्व परिवार हमारा है।

लखनऊ, 16 दिसम्बरः सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिकसाँस्कृतिक महोत्सवयूरेका इण्टरनेशनल-2018’ भव्य उद्घाटन आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।

लखनऊ, 15 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस के तत्वावधान में चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिकसाँस्कृतिक महोत्सवयूरेका इण्टरनेशनल-2018’ का भव्य उद्घाटन कल 16 दिसम्बर, रविवार को अपरान्हः 4.30 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है।

— डा. (श्रीमती) भारती गाँधी, प्रख्यात शिक्षाविद् व संस्थापिका-निदेशिका, सी.एम.एस.

लखनऊ, 9 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस द्वारा आयोजित किये जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग ‘आई.एस.सी.पी.एल.-2018’ के दूसरे दिन आज देश-विदेश से पधारे बाल क्रिकेटरों का हुनर देख दर्शक रोमांचित हो गये।