Home2012January (Page 2)

वे आध्यात्मिकता की पहचान जीवन के एक मार्ग के रूप में करते हैं। शिक्षण की उनकी शैली सरल लेकिन अभी तक व्यावहारिक है। उनका ज्ञान दार्शनिक है उनके विनम्र स्वभाव न केवल उनके अनुयायियों के लिए, बल्कि विद्वान संतों के सम्मानित समुदाय के लिए भी उन्हें प्रदान करता है।

स्वामीजी का जन्म एक सम्मानजनक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। एक बच्चे के रूप में, वह अपने पिछले जन्मों की घटनाओं की यादों में खोया जाता था और इस जीवन में संत बनने के लिए, जैसा कि उसने इसे रखा था।

वाराणसी आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने दो साल की मेहनत के बाद ‘इन्फर्नो’ नाम की कार बनाई है। छात्रों का दावा है कि यह कार पानी, पहाड़, कीचड़, ऊबड़-खाबड़ जैसे हर तरह के रास्तों पर चलने में सक्षम है। तीन लाख रूपये की लागत से तैयार इस कार को मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों की टीम ने सहायक प्रोफेसर रश्मिरेखा साहू के मार्गदर्शन में किया। अब यह छात्र चाहते हैं कि यह कार देश की सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना के काम भी आए। इससे पहले यह इन्फर्नो इंदौर में सोसायटी आॅफ आॅटोमोटिव इंजीनियरिंग में पहला पुरस्कार जीत चुकी है। इस कार में 305 सीसी ब्रिग्स और स्ट्रैटन इंजन लगा है जो उसे रफ्तार देने में मदद करता है। इसके साथ ही ड्राइवर की सुरक्षा और कन्फर्ट का भी ख्याल रखा गया है। 50 डिग्री के पहाड़ पर भी यह कार चल सके, इसके लिए आगे के पहियों को बड़ा रखा गया है।

अंगारों की तरह दिखते पलाश के फूल, आम के पेड़ों पर आये बौर, हरियाली से ढकी धरती और चारो और पीली सरसों बसंत ऋतु के शुभ आगमन की बधाई देते हैं वास्तव में बसंत पंचमी ऋतु परिवर्तन का ऐसा त्यौहार है, जो अपने साथ मद-मस्त परिवर्तन लेकर आती है|

भगवान् वेदव्यास एक अलौकिक शक्तिसम्पन्न महापुरुष थे| इनके पिताका नाम महर्षि पराशर और माताका नाम सत्यवती था| इनका जन्म एक द्वीपके अन्दर हुआ था और वर्ण श्याम था, अत: इनका एक नाम कृष्णद्वैपायन भी है|

अमेरिकी खुफिया विभाग ने अपनी एक नई रिपोर्ट में रूस के राष्ट्रपति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में जीत हासिल करने में डोनाल्ड ट्रंप की मदद के लिए और उनकी विपक्षी हिलेरी क्लिंटन को बदनाम करने के लिए एक अभियान चलाने का आदेश दिया था। इसका मूल उद्देश्य अमेरिकी के लोकतंत्र में जनता का विश्वास को कमजोर करना था। व्हाइट हाउस ने 31 वर्षीय रूसी लड़की अलिसा सेवहेंको और उनकी कंपनी ‘जेडओआर’ का नाम ब्लैकलिस्ट किया है। व्हाइट हाउस के मुताबिक अलिसा एक हैकर हैं और उसकी मदद से ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की। अलिसा व उनकी कंपनी ने व्हाइट हाउस के दावे का खारिज किया है। 

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 51 क्या है? संविधान के अनुच्छेद 51 के अनुसार भारत का गणराज्य (क) अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की अभिवृद्धि करेगा (ख) राष्ट्रों के बीच न्यायसंगत और सम्मानपूर्ण संबंधों को बढ़ाने का प्रयत्न करेगा, (ग) संसार के सभी राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय कानून का सम्मान करें ऐसा प्रयत्न करेगा तथा (घ) अन्तर्राष्ट्रीय विवादों का मध्यस्थता द्वारा समाधान हो, इसका प्रयत्न करेगा।

‘‘स्कूल चार दीवारों वाला एक ऐसा भवन है जिसमें कल का भविष्य छिपा है’’ आने वाले समय में विश्व में एकता एवं शांति स्थापित होगी या अशांति एवं अनेकता की स्थापना होगी, यह आज स्कूलों में बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा पर निर्भर करता है। एक शिल्पकार एवं कुम्हार की भाँति शिक्षकों का यह प्रथम दायित्व एवं कत्र्तव्य है कि वह बच्चों को आध्यात्मिक गुणों से इस प्रकार से संवारे और सजाये कि उनके द्वारा शिक्षित किये गये बच्चे ‘विश्व का प्रकाश’ बनकर सारे विश्व को आध्यात्मिक प्रकाश से प्रकाशित कर सकें। महर्षि अरविंद ने शिक्षकों के सम्बन्ध में कहा है कि ‘‘शिक्षक राष्ट्र की संस्कृति के चतुर माली होते हैं। वे संस्कारों की जड़ों में खाद देते हैं और अपने श्रम से सींचकर उनमें शक्ति निर्मित करते हैं।’’