HomePosts Tagged "खाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभ" (Page 13)

अमरूद हमारे देश का एक प्रमुख फल है| इसके अंदर सौकड़ों की संख्या में छोटे-छोटे बीज होते हैं| अमरूद मीठा और स्वादिष्ट फल होने के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरा हुआ है। सर्दियों में अमरूद खाने के फायदे ही फायदे हैं। दंत रोगों के लिए अमरूद रामबाण साबित होता है। अमरूद के पत्तों को चबाने से दांतों के कीड़ा और दांतों से सम्बंधित रोग भी दूर हो जाते हैं। इसके अलावा भी ये कई औषधीय गुणो के लिए जाना जाता है।

शारीरिक दुर्बलता को दूर करने के लिए मखानों का प्रयोग विशेष रूप-से किया जाता है| यह अत्यंत बलवर्धक और स्वादिष्ट होते हैं| ये मधुर, कटु, वातपित्त एवं दाहनाशक हैं| यह वीर्य-स्तंभक और धातुवर्धक हैं| अत: शुक्र के दौर्बल्य को दूर करने के लिए हितकारी हैं| स्त्रियों के लिए विशेष लाभकारी है|

प्रत्येक घर में धनिया को मसाले के एक अंग के रूप में प्रयोग किया जाता है|इसकी तासीर ठंडी होती है| लेकिन इसमें इतने गुण हैं कि यह शरीर के अंग-प्रत्यंग को शक्ति प्रदान करता है|

ईसबगोल की भूसी में थोड़ा-सा लुवाब होता है| यह पेट के सभी रोगों में काम आती है| इसका लुवाब अंतड़ियों में पहुंचकर उनकी क्रिया को तीव्र कर देता है|

इसकी प्रकृति गर्म व शीतल है तथा इसका स्वाद कसैलापन लिए होता है| यह पाचाकाग्नि को प्रदीप्त करता है| शरीर के अनेक विकारों को दूर करने के लिए एक औषधि के रूप में भी इसका उपयोग किया जाता है|

खाने पीने से होने वाला पेट दर्द, अफीम खाने से हुई तेज अपच, भोजन न पचना, पेट-दर्द होना, ऐसी स्थिति में कॉफी पीने से स्फूर्ति आती है| अनिद्रा से उत्पन्न थकान भी कॉफी पीने से दूर होती है| कॉफी पीने से मस्ती प्रतीत होती है|

स्वाद में खट्टा-मीठा आलूबुखारा गर्मियों में आने वाला मौसमी फल है. इसमें बॉडी के लिए जरूरी पोषक तत्व जैसे मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं| इसके फल को भी अलूचा या प्लम कहते हैं। फल, लीची के बराबर या कुछ बड़ा होता है और छिलका नरम तथा साधरणत: गाढ़े बैंगनी रंग का होता है। गूदा पीला और खटमिट्ठे स्वाद का होता है।

इसका प्रयोग साबुत और धुली हुई दाल के रूप में किया जाता है| यह पचने में हल्की तथा मल को बांधने वाली होती है| यह गर्म, शुष्क, रक्त को बढ़ाने वाली तथा रक्त को गाढ़ा करने वाली होती है| वातकारक होने के कारण शरीर में रूक्षता की वृद्धि करती है| इसके नियमित सेवन से कफ की विभिन्न बीमारियां तथा पित्त आदि विकार नष्ट होते हैं|

ज्वार एक प्रमुख फसल है। ज्वार ठंडा होता है जिसके कारण हम इसे गर्मियों के दिनों में अधिक प्रयोग में लाते हैं और इससे हमारा शरीर स्वास्थ्य रहता है। ज्वार खाने के फायदे जानकर आप भी ज्वार के दानो को खाना पसंद करने लगेंगे. तो जानते हैं ज्वार खाने से सेहत को क्या लाभ होते हैं।

यह बहुत चिपचिपा, कुछ पारदर्शक तथा भूरे रंग का गाढ़ा होता है| साथ ही यह अत्यंत सुगंधित, मधुर, सघन पानी में सहज ही घुल जाने वाला होता है| यह कई प्रकार का होता है, किन्तु सबकी अपनी गंध, वर्ण और स्वाद होता है| मधुमक्खी सर्व प्रकार के फूलों से, उनका रस खींचकर शहद का निर्माण करती है|