Homeभजन संग्रहश्री साईं बाबा जी के भजनसाँई दीदार तेरा हो जाए, हम पे उपकार तेरा हो जाए

साँई दीदार तेरा हो जाए, हम पे उपकार तेरा हो जाए

भजन - श्री साईं बाबा जी - साँई दीदार तेरा हो जाए, हम पे उपकार तेरा हो जाए

साँई दीदार तेरा हो जाए
हम पे उपकार तेरा हो जाए

मेरी क्या सबकी ये तमन्ना है 2
सारा संसार तेरा हो जाए

देखलें तुझको ग़र चमन वाले 2
फूल क्या ख़ार तेरा हो जाए

इससे पहले कि ले वो हमसे हिसाब 2
हर गुनहगार तेरा हो जाए

तेरा घरबार मेरा हो बैठा 2
मेरा घरबार तेरा हो जाए

तूने बाँटा है प्यार लाखों में 2
मुझसे भी प्यार तेरा हो जाए

ये दुआ है कि एक बार नहीं 2
साँई हरबार तेरा हो जाए

साँई दीदार तेरा हो जाए

 

Spiritual & Religious Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 700,000 exciting ‘Spiritual & Religious’ products

700,000+ Products

 

तू है हम
ऐ मेरे ग