Homeभजन संग्रहश्री हरि जी के भजनमैं हरि, पतित पावन सुने

मैं हरि, पतित पावन सुने

भजन - श्री हरि जी - मैं हरि, पतित पावन सुने

मैं हरि, पतित पावन सुने ।
मैं पतित, तुम पतित-पावन, दोउ बानक बने॥

ब्याध गनिका गज अजामिल, साखि निगमनि भने।
और अधम अनेक तारे, जात कापै गने॥

जानि नाम अजानि लीन्हें नरक जमपुर मने।
दास तुलसी सरन आयो राखिये अपने॥

 

Spiritual & Religious Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 700,000 exciting ‘Spiritual & Religious’ products

700,000+ Products

 

हरि हरि,