Homeहिन्दू व्रत, विधि व कथारविवार (इतवार) व्रत (Ravivar Vrat)

रविवार (इतवार) व्रत (Ravivar Vrat)

सर्व मनोकामनाओ की पूर्ति हेतु रविवार का वर्त श्रेस्ठ है|

“रविवार (इतवार) व्रत” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Audio Ravivar Vrat

विधि:

  • प्रात: काल सनानादी से निवृत हो स्वछ वस्त्र धारण करे |
  • शांतचित होकर परमात्मा का स्मरण करे |
  • भोजन इक समय से ज्यादा नहीं करना चहिये |
  • भोजन तथा फलाहार सूर्य के प्रकाश रहते कर लेना चहिये |
  • यदि निराहार रहने पर सूर्ये छिप जये तो दूसरे दिन सूर्ये उदय हो जाने पर अर्ध्ये देने के बाद भोजन करना चहिये |
  • व्रत के अंत में व्रत कथा सुननी चाहिये |
  • व्रत के दोरान नमकीन व तेलयुक्त भोजन कदापि ग्रहण न करें |
  • इस व्रत के करने से मान – सम्मान बढता है तथा शत्रुओं का सये होता है |
  • आँखों को पीड़ा के अतिरिक्त अन्य सब पीड़ाए दूर होती हैं |

आरती:

कहूँ लगि आरती दास करेंगे,
सकल जगत जाकि जोति विराजे || टेक

सात समुन्द्र जाके चरणनि बसे,
कहा भयो जल कुम्भ भरे हो राम |

कोटि भानु जाके नख की शोभा,
कहा भयो मंदिर दीप धरे हो राम |

भार उठारह रोमावलि जाके,
कहा भयो शिर पुष्प धरे हो राम |

छप्पन भोग जाके नितप्रति लागे,
कहा भयो नैवेध धरे हो राम |

अमित कोटि जाके बाजा बाजे,
कहा भयो झंकार करे हो राम |

चार वेद जाके मुख की शोभा,
कहा भयो ब्रहमा वेद पड़े हो राम |

शिव सनकादिक आदि ब्रह्मादिक,
नारद मुनि जाको धयान धरें हो राम |

हिम मंदार जाको पवन झंकोरे,
कहा भयो शिर चवर ढुरे हो राम |

लख चोरासी बन्दे छुडाये,
केवल हरियश नामदेव गाये || हो राम

Spiritual & Religious Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 700,000 exciting ‘Spiritual & Religious’ products

700,000+ Products