Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभगूलर के 7 स्वास्थ्य लाभ – 7 Health Benefits of Sycamore

गूलर के 7 स्वास्थ्य लाभ – 7 Health Benefits of Sycamore

गूलर को उदुम्बर, उम्बर, अंजेर आदम और किमुटी भी कहते हैं| गूलर की विशेषता यह है कि इसके फूल दिखाई नहीं देते| इसकी शाखाओं पर केवल फल दिखाई देते हैं|

“गूलर के 7 स्वास्थ्य लाभ” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Health Benefits of Sycamore Listen Audio

यह फल अंजीर की तरह गोल होते हैं| इनमें से सफेद दूध निकलता है| इसके पत्ते बड़े-बड़े होते हैं| गूलर शीतल, गर्भधारणकर्त्ता, वर्णरोपक, रूखा, कसैला, भारी, मधुर, कफ, पित्त, दस्त तथा योनि रोगों को नष्ट करने वाला होता है|

गूलर की छाल बहुत ठंडी, दुग्धवर्द्धक, कसैली, गर्भ को लाभ पहुंचाने वाली, प्यास, पित्त, कफ और रक्तदोष नाशक है| इसके फल कोमल, शीतल, कसैले, प्यास, वमन और प्रदर रोग को ठीक करने वाले होते हैं| इसके पके फल कसैले, मधुर तथा कृमिकारक होते हैं| इसकी जड़ रुचिकारक, कफकारक, ठंडी, पित्त, दाह, प्यास, प्रमेह तथा मूर्च्छा नाशक होती है| इसके प्रमुख औषधीय उपयोग निम्नलिखित हैं –

 

गूलर के 7 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. रक्त शुद्धि

गूलर के कोमल फलों को सुबह-शाम सेवन करने से खून के विकार नष्ट होते हैं|


2. वमन

गूलर के दो फल (पके हुए) को एक कप पानी में मथकर पी जाएं| इससे हर प्रकार की उल्टी तुरन्त रुक जाती है|


3. पित्त वृद्धि

शरीर में पित्त के बढ़ने से बहुत से रोग हो जाते हैं, जैसे – पीलिया, शीतपित्त, रक्तपित्त, उल्टी, नकसीर, डकारें आना आदि| पित्त वृद्धि को रोकने के लिए गूलर के पके फलों का सेवन सुबह बिना कुछ खाए-पिए करें|


4. प्रमेह

गूलर का दूध बताशे में रखकर सेवन करने से प्रमेह रोग नष्ट होता है| प्रमेह रोग नाशक गूलर के पके फल भी हैं| अत: इनका भी सेवन किया जा सकता है|


5. वीर्य की पुष्टता

गूलर के दूध का सेवन बताशे में रखकर कुछ दिनों तक नियमित रूप से करने पर वीर्य पुष्ट होता है|


6. खांसी

चार बूंद गूलर के पत्तों का दूध प्रतिदिन सुबह-शाम लेने से खांसी दूर होती है तथा छाती पर जमा कफ बाहर निकल जाता है|


7. घाव

गूलर के पत्तों को पीसकर घाव पर लगाने से घाव जल्दी ही ठीक हो जाता है|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products
खीरा के