Homeघरेलू नुस्ख़ेखाद्य पदार्थों के स्वास्थ्य लाभअनार के 11 स्वास्थ्य लाभ – 11 Health Benefits of Pomegranate

अनार के 11 स्वास्थ्य लाभ – 11 Health Benefits of Pomegranate

अनार खट्टा भी होता है और मीठा भी| खट्टे अनार के छिलके का अर्क चूसने से खांसी चली जाती है जबकि मीठे अनार को खाने से खून बढ़ता है| इसका छिलका दस्त, ऐंठन, संग्रहणी, कांच निकलना, बवासीर आदि रोगों को दूर करता है|

“अनार के 11 स्वास्थ्य लाभ” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Health Benefits of Pomegranate Listen Audio

अनार का अर्क शक्कर या सेंधा नमक के साथ पीने से खांसी व श्वास रोग ठीक हो जाते हैं| अनार का छिलका मुंह के छाले दूर करता है| अनार की तासीर ठंडी होती है| अनारों में बेदाना अनार उत्तम माना जाता है| अनार का उपयोग बहुत-से रोगों में किया जाता है|

 

अनार के 11 औषधीय गुण इस प्रकार हैं:

1. सौन्दर्यवर्द्धक

अनार के छिलकों को सुखाकर महीन पाउडर (चूर्ण) बना लें| इस चूर्ण को थोड़े-से गुलाबजल में मिलाकर मुंह पर उबटन की तरह मलें| सूख जाने पर बत्तियां छुड़ाकर मुंह धो डालें| चेहरे की झाइयां दूर होकर सुन्दरता बढ़ जाएगी|


2. पेट दर्द

अनार के आधे कप रस में कालीमिर्च और नमक डालकर सेवन करने से पेट का दर्द रुक जाता है|


3. दस्त तथा पेचिश

10-15 ग्राम अनार के सूखे छिलके पीसकर उसमें दो लौंग का चूर्ण मिला दें| फिर उन्हें एक पानी में उबालें| जब पानी आधा कप रह जाए तो उसे तीन खुराक के रूप में दिनभर में पिएं| यह दस्त और पेचिश की एक अच्छी दवा मणि जाती है|


4. खांसी

10 ग्राम अनार के छिलके में 2 ग्राम नमक मिलाकर चटनी पीस लें| चौथाई चम्मच चटनी खाकर जरा-सा शहद चाट लें| खांसी ठीक हो जाएगी|


5. नकसीर

दोनों नथुनों में अनार का रस डालने से नाक द्वारा खून आना बंद हो जाता है|


6. खूनी बवासीर

8 ग्राम अनार के छिलके का चूर्ण पानी के साथ सेवन करने से खूनी बवासीर चली जाती है|


7. हिस्टीरिया

15 ग्राम अनार के पत्ते और 10 ग्राम गुलाब के फूल को आधा किलो पानी में उबालें| जब पानी चौथाई रह जाए तो उसमें चार चम्मच देशी घी मिलाकर दिन में दो बार पिएं| इससे युवतियों को आने वाले हिस्टीरिया के दौरे रुक जाते हैं|


8. अरुचि

60-70 ग्राम अनारदाना, 20 दाने कालीमिर्च, भुना हुआ जीरा आधा चम्मच, एक चुटकी भुनी हींग और दो चुटकी सेंधा नमक – सबको पीसकर चूर्ण बना लें| इसमें से आधा चम्मच चूर्ण खाने से अरुचि, घबराहट, मिचली आदि रोग नष्ट हो जाते हैं|


9. दस्त

दस्त होने पर आधा कप अनार का रस पी जाएं| तुरन्त लाभ होगा|


10. गर्भस्राव

100 ग्राम अनार के पत्ते पीस लें| फिर इसे पानी में घोलकर पी जाएं| गर्भस्राव रुक जाएगा|


11. मासिक धर्म की अधिकता

3 ग्राम अनार के सूखे छिलकों के चूर्ण की फंकी मारकर ऊपर से गुनगुना पानी पी लें| लगभग एक सप्ताह तक यह नुस्खा खाने से मासिक धर्म नियमित हो जाएगा|

NOTE: इलाज के किसी भी तरीके से पहले, पाठक को अपने चिकित्सक या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता की सलाह लेनी चाहिए।

Consult Dr. Veerendra Aryavrat - +91-9254092245 (Recommended by SpiritualWorld)
Consult Dr. Veerendra Aryavrat +91-9254092245
(Recommended by SpiritualWorld)

Health, Wellness & Personal Care Store – Buy Online

Click the button below to view and buy over 50000 exciting ‘Wellness & Personal Care’ products

50000+ Products