Homeशिक्षाप्रद कथाएँकृतज्ञ और कृतघ्न (बादशाह अकबर और बीरबल)

कृतज्ञ और कृतघ्न (बादशाह अकबर और बीरबल)

बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा -“बीरबल सबसे अधिक कृतज्ञ और सबसे अधिक कृतघ्न कौन है?”

“कृतज्ञ और कृतघ्न” सुनने के लिए Play Button क्लिक करें | Listen Audio

“हुजूर, सबसे अधिक कृतज्ञ कुत्ता होता है तथा सबसे अधिक कृतघ्न जमाई (दामाद) होता है|”

“वह कैसे?” अकबर ने पुन: पूछा|

“हुजूर, कुत्ता बहुत ही स्वामिभक्त होता है| अगर हम उसे मारेंगे तो भी वह हमारे पीछे ही आएगा और जमाई को हम बेटी देते हैं, मान-सम्मान देते हैं, दहेज देते हैं किन्तु फिर भी वह घर में सदा अपना रौब ही दिखाता है|” बीरबल ने जवाब दिया|

“तुम बिल्कुल ठीक कह रहे हो बीरबल|” अकबर ने कहा|